चोर कहकर गांव वालों ने पेड़ से बांध लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
uttar pradesh news, अमेठी। घर में चोरी करने घुसे एक शख्स की गांव वालों ने पेड़ से बांधकर पिटाई की। उसे लोगों ने इस कदर पीटा कि शरीर लाल पड़ गया। वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे नहीं बख्शा। उसके वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड़ कर दिए गए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और उसे पीटने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

चोर को पीटने पर गांववालों पर केस
मामला अमेठी में जामो थाना अंतर्गत गोगमऊ गांव है। यहां करीब एक महीने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इससे गांव वाले बड़े परेशान थे और निगरानी करने लगे। इसी बीच, जिया का पुरवा गांव निवासी विद्या प्रसाद पाण्डेय नाम का शख्स इन गांव वालों के हाथ लग गया। फिर क्या था, गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पेड़ में रस्सी से बांध कर लाठी-डंडो से पीटा। कुछ ग्रामीण उसे पीट रहे थे, तो वीडियो बना रहे थे। उन वीडियो में उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही थीं और नंगा कर बेइज्जत करने की बातें भी हो रही थीं।
एएसपी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि वीडियो में बेरहमी से शख्स की पिटाई होते दिख रही है। जांच कर कार्रवाई होगी, पीटने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications