सूअर के लिवर को इंसान जैसा बनाने की कोशिश

एक बड़े जार में भरे तरल में तैरता अंग भुतहा सा लगता है. लाल रंग का एक स्वस्थ अंग तैर रहा था. लेकिन कुछ ही घंटों में वह पारदर्शी हो जाता है और उसकी सफेद रंग की टहनियों जैसी ट्यूब दिखाई देने लगती हैं.
यह एक सूअर का लिवर है जिसे धीरे धीरे ऐसा बनाया जा रहा है, जैसे मनुष्य का लिवर होता है. वैज्ञानिकलंबे समय से इस कोशिश में लगे हैं क्योंकि सूअर के अंगों को मनुष्य के अंग की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है. वैज्ञानिक इस कोशिश में हैं कि सूअरों के अंगों से मानवीय अंगों की कमी की भरपाई की जा सकती है.
इसी दिशा में सूअर के लिवर को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं. इस संबंध में पहला कदम अमेरिका के मिनेपोलिस की एक प्रयोगशाला में उठाया गया है. इसके तहते सबसे पहले से सूअर के लिवर से उन कोशिकाओं को साफ किया जाता है जिनके जरिए यह अपना काम करता है. जैसे जैसे ये कोशिकाएं तरल में घुलती जाती हैं, इसका रंग बदलने लगता है. तब जो बचता है वह रबर जैसा लिवर का एक ढांचा होता है. इसकी रक्त कोशिकाएं खाली हो जाती हैं.
अगला कदम है ऐसे मानवीय लिवर खोजना जिन्हें दान तो किया है लेकिन इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. ऐसे एक लिवर से कोशिकाएं ली जाती हैं और उन्हें सुअर वाले ढांचे में स्थापित किया जाता है. वे जीवित कोशिकाएं हैं जिनके जरिए लिवर काम करना शुरू कर देता है.
सफलता मिली तो क्या होगा?
इस प्रयोगशाला मीरोमैट्रिक्स के सीईओ जेफ रॉस कहते हैं कि यूं समझिए, अंग को उगाया जा रहा है. वह बताते हैं, "हमारा शरीर इसे सूअर का अंग नहीं समझेगा." यह बहुत बड़ा दावा है. 2023 में किसी वक्त मीरोमैक्स पहले मानव-परीक्षण की तैयारी कर रहा है जो अपनी तरह का इतिहास में पहला परीक्षण होगा.
अगर अमेरिकी एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से सहमति मिलती है तो शुरुआती परीक्षण मरीज के शरीर के भीतर नहीं बल्कि बाहर होगा. शोधकर्ता सूअर से इंसानी रूप में तब्दील किए गए लिवर को मरीज के बिस्तर के बगल में रखा जाएगा और वहीं से शरीर में जोड़ दिया जाएगा. बाहर से ही यह लिवर रक्तशोधन का काम करेगा.
अगर यह नया लिवर काम कर जाता है तो प्रत्यारोपण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. आगे चलकर यह किडनी प्रत्यारोपण का रूप भी ले सकता है.
डॉ. सैंडर फ्लोरमान न्यू यॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में प्रत्यारोपण विभाग के प्रमुख हैं. उनका अस्पताल इस प्रयोग में शामिल होने वाले चंद अस्पतालों में से है. डॉ. फ्लोरमान बताते हैं, "यह सुनने में साइंस फिक्शन जैसा लगता है लेकिन कहीं तो इसकी शुरुआत होनी है. मेरे ख्याल से यह निकट भविष्य की बात है."
मानव अंगों की कमी
मानवीय अंगों की भारी कमी है जिसके कारण दुनिया में काफी संख्या में लोगों की मौत होती है. अमेरिका में अंग प्रत्यारोपण के इंतजार की सूची में एक लाख से ज्यादा लोगों के नाम हैं. इनमें से हजारों लोगों की जान इंतजार के दौरान ही चली जाएगी. हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें वेटिंग लिस्ट में डाला ही नहीं जाता क्योंकि उनके पास इतना वक्त नहीं है कि वे इतना लंबा इंतजार कर सकें.
पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय मेडिकल सेंटर में प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. अमित तेवर कहते हैं, "हमारे पास जितने अंग उपलब्ध हैं उनसे मांग कभी पूरी नहीं होगी. इससे हमें बहुत खीज भी होती है."
यही वजह है कि वैज्ञानिक जानवरों को अंगों के स्रोतों के रूप में देख रहे हैं. ऐसे कुछ प्रयोग हो भी चुके हैं. मसलन, इसी साल जनवरी में मैरीलैंड के एक व्यक्ति को सुअर का दिल लगाया गया था. इस दिल के सहारे वह दो महीने तक जीवित भी रहा. यह दिल जिस सूअर से लिया गया था, उसके जेनेटिक्स में ऐसे बदलाव किए गए थे कि वे इंसानी इम्यून सिस्टम पर अचानक हमला ना कर पाएं. एफडीए अब भी इस बात पर विचार कर रहा है कि जानवरों से अंगों के प्रत्यारोपण को इजाजत दी जाए या नहीं.
बायोइंजीनियरिंग में, यानी कि सूअर के अंग को इंसानों जैसा बनाने की प्रक्रिया में किसी खास तरह के सूअर की जरूरत नहीं होती. इसमें तो खाने के लिए काटे गए सूअर से बचे अंग भी इस्तेमाल किया जा सकते हैं. डॉ. तेवर कहते हैं, "यह कुछ ऐसा है जो भविष्य में अंगों को इंसानों के लिए तैयार करने में काम आ सकता है." हालांकि डॉ. तेवर इस प्रयोग का हिस्सा नहीं हैं और वह सावधान करते हैं कि अभी यह प्रयोग बहुत शुरुआती चरण में है.
वैसे इस बारे में पहले भी शोध हो चुका है. इसी सदी के शुरुआती सालों में मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के डॉ. डोरिस टेलर और डॉ. हेराल्ड ओट ने एक मृत चूहे के हृदय को कोशिकाओं से पूरी तरह मुक्त करने में कामयाबी पाई थी. अब मीरोमैट्रिक्स उसी कामयाबी के आधार पर तकनीक को आगे बढ़ाने में जुटी है.
वीके/सीके (एपी)
Source: DW
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications