Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: महिला दरोगा को आया गुस्सा फिर बीच सड़क पर फौजी को मारा थप्पड़

Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी पुलिस की दबंगई के किस्से तो हर रोज देखने और सुनने को मिलते रहते हैं। अब यूपी के मैनपुरी में एक नया मामला सामने आया है। इस बार महिला पुलिस ने दंबगई दिखाई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

woman constable slapped a man on road

दरअसल यह पूरा वाक्या मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा टाकीज रोड का है। जहां छुट्टी पर आए फौजी युवक के साथ बाइक पर जा रहा था। गाड़ी चला रहे युवक ने महिला दरोगा की रास्ते में खड़ी कार को लेकर कुछ कह दिया। इसी बात से नाराज महिला दरोगा उसपर भड़क गई। युवक के साथ साथ बाइक पर पीछे बैठे फौजी ने उसका बचाव किया तो फिर मामला और तूल पकड़ लिया। फौजी मेडम-मेडम करता रहा लेकिन मेडम ने सरेराह फौजी को थप्पड़ जड़ दिया। यह जानते हुए भी की वह भी देश की रक्षा करने वाला एक सिपाही है।

इसी बीच किसी युवक ने चुपके से यह पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दी। सरेराह दरोगा मेडम की दबंगई का यह वीडियो मैनपुरी में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मैनपुरी के सर्किल ऑफिसर ने बताया कि इस वीडियो को संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में महिला दरोगा दोषी पाई जाती है तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+