UP Lok Sabha Chunav: मैनपुरी हॉट सीट की जानिए क्या है मौजूदा स्थिति? डिंपल यादव सहित ये दिग्गज हैं मैदान में

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो चुका है। मैनपुरी हॉट सीट पर डिंपल यादव सहित कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। सुबह नौ बजे तक मैनपुरी में 12.18 फीसदी मतदान हुआ है। यहां सपा ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर आज मतदान हो रहा है उनमें आगरा,एटा,आंवला,फतेहपुर सीकरी ,फिरोजाबाद ,बदायूं,बरेली,मैनपुरी,संभल,हाथरस शामिल हैं।

मैनपुरी संसदीय सीट से आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 17.90 लाख हैं। इन मतदाताओं में 9.62 लाख पुरुष और 8.27 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 39 अन्य मतदाता है। मतदान के लिए 1603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैनपुरी जनपद में 1267 मतदान हैं जबकि जसवंतनगर विधानसभा के 336 मतदान केंद्र भी हैं।शाम छह बजे तक मतदान होगा।

mainpuri

प्रत्याशियों की बात करें तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है। इसके साथ ही बीजेपी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं शिव प्रसाद यादव बसपा से, सुनील कुमार मिश्रा सर्व समाज जनता पार्टी से, नंदराम बागड़ी वोटर पार्टी इंटरनेशनल से, मंजू पाल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से, सुरेश चंद एडवोके निर्दलीय, प्रमोद कुमार निर्दलीय चुनाव मैंदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+