यूपी पुलिस ने पकड़े 4 चोर तो मिले 2 देशी तमन्चे, फिर खुल गई कई वारदातों की कलई

मैनपुरी। यूपी के जनपद मैनपुरी की करहल थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनसे लूट का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया। उनसे 2 देशी तमन्चे भी जब्त किए और कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया। पूछताछ में शातिर अभियुक्तों ने जो खुलासा किया, उससे पुलिस ने खुशी जताई। दरअसल, उन्होंने कई अन्य वारदातें भी कुबूल लीं, जिनके अपराधियों की पुलिस को बरसों से तलाश थी। ये वही अपराधी निकले। उनसे लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया।

UP Police arrested 4 thieves at mainpuri, shocking reveals

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर रॉय ने बताया कि जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जब उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होंने लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया। अभी हाल में मैनपुरी में जो भी लूट हुई उसको भी इन्ही शातिर लुटेरों ने अन्जाम दिया। पुलिस ने इनके 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनको ये लूट करने के बाद लूट का माल बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से लूट का सामान सहित 2 देशी तमंचों को भी जप्त किया है। वहीं, पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने चारों आरोपियों को कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+