UP News: जिंदा जल गईं जुड़वां बहनें, झकझोर देगा मैनपुरी का ये मामला, लोग अक्सर करते हैं ऐसी गलती

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको झकझोर देगा। मैनपुरी जनपद में दो जुड़वा बहने सोमवार दोपहर में जिंदा जल गईं। इस घटना से परिवार ही नहीं पूरे गांव में मातम पसरा है। गांव के लोगों में बस इसी घटना की चर्चा है।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के औंछा कस्बे का है। बताया जा रहा है कि कस्बे के रहने वाले दिलीप कुमार सोमवार को नौकरी पैसा के लिए अपने घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी रजनी तथा उनकी 6 माह की रिद्धि सिद्धि नामक दो जुड़वा बेटियां थी।

up-news-twin-sisters-burnt-alive-this-case-of-mainpuri-will-shock-you

दोपहर में दिलीप की पत्नी रजनी ने देखा कि दोनों बच्चियों को ठंड लग रही है, ऐसे में उसने बच्चियों को छत पर बने कमरे में चारपाई पर सुला दिया और नीचे एक तसला रखकर उसमें अलाव जला दिया। चारपाई के नीचे अलाव जलाने के बाद रजनी घरेलू काम करने में व्यस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बच्चियों की चारपाई से लटक रहा कोई कपड़ा अलाव से सट गया। कपड़े में आग लगने के बाद पूरी चारपाई जलने लगी। पड़ोस के लोगों ने जब छत पर बने कमरे से धुआं उठता हुआ देखा तो और रजनी को आवाज़ लगाई।

पड़ोसियों के साथ ही रजनी भागते दौड़ते छत पर पहुंची जहां उसने देखा कि उसकी दोनों बच्चियों आग की लपटों से घिरी हुई थीं। उसके बाद पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब तक रिद्धि सिद्धि गंभीर रूप से झुलस गई थीं।

परिजन दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में ही दोनों जुड़वा बच्चियों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद दोनों बच्चियों के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं जिसने भी मासूम बच्चियों को जिंदा जलने वाली घटना के बारे में सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। पूरे गांव में इसी घटना की चर्चा हो रही है वहीं रजनी को इस बात का पछतावा हो रहा है कि उसने अलाव क्यों जलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+