UP News: मैनपुरी में राशन लेने जा रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैनपुरी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने जा रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस करीब 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया।

तीनों की साइकिल हो गई चकनाचूर
बताया जा रहा है कि मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के खाकेताल निवासी खेमकरण सिंह, विनोद कुमार सिंह और सिंहलाल सिंह शाक्य शनिवार को सुबह में अपने घर से साइकिल से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने के लिए जा रहे थे।
तीनों लोग साइकिल से दिल्ली कानपुर एक्सप्रेसवे पर विद्या पुलिस स्टोरेज के समय पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार की ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों की साइकिल नीचे गिर गई और ट्रक चालक तीनों को कुचलते हुए आगे निकल गया।
घटना के बाद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद स्थानीय लोग तीसरे घायल को अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। स्थानीय नागरिकों द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है की सूचना देने के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिससे ग्रामीण काफी नाराज हो गए। नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया गया। उसके बाद पुलिस ने तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डेड बॉडी कब्जे में ले ली गई है और जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications