Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP bypolls 2024: कौन जीतेगा करहल का किला? लालू-मुलायम के दामाद आमने-सामने, BJP ने अनुजेश यादव को दिया टिकट

UP Karhal assembly bypolls 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को 9 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया। 9 विधानसभा सीटों में करहल विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि करहल विधानसभा समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसी विधानसभा सीट से विधायक थे।

up-bypolls-2024-who-will-win-the-fort-of-karhal

हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस विधानसभा सीट को छोड़ दिया। जिसके चलते अब यहां पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा लाल यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया है।

सपा उम्मीदवार तेज प्रताप के खिलाफ भाजपा ने एक यादव उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जो सैफई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अनुजेश यादव खुद सैफई परिवार के रिश्तेदार हैं और अखिलेश यादव के बहनोई हैं। हालांकि, वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

अब देखना यह है कि सफाई परिवार और रिश्तेदार के बीच इस लड़ाई में कौन विजय हासिल करते हुए करहल का किला जितने में सफल होता है। जानकारों का कहना है कि उपचुनाव के दौरान करहल विधानसभा सीट पर सब की निगाह रहने वाली है।

पूर्व में समाजवादी पार्टी में रहे अनुजेश यादव
दरअसल, अनुजेश यादव आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव के पति हैं। संध्या और उनके पति अनुजेश पूर्व में समाजवादी पार्टी से ही जुड़े रहे लेकिन बाद में पार्टी में खींचतान के चलते दूरियां बढ़ीं और उन्होंने पार्टी छोड़ दिया।

समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद संध्या यादव और उनके पति अनुजेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसके बाद से ही अनुजेश भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राजनीति में काफी सक्रिय हैं। अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें करहल विधानसभा से प्रत्याशी बनाकर सबको चौंका दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+