शराब कांड पर बोले सपा नेता रामगोपाल यादव, कहा- BJP नेताओं की मिलीभगत से हो रहा काम
Mainpuri news, मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक्साइज डिपार्टमेंट और भाजपा के स्थानीय नेता मिलकर ये काम करवा रहे हैं जिससे जहरीली शराब पीकर लोगों की मौत हो रही है। बता दें, रामगोपाल रविवार को मैनपुरी में एक पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।

77 पहुंची जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या
बता दें कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को 175 लोगों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से मरने वालों की यह सबसे बड़ी घटना है। इस मामले में पुलिस लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने अबतक कुल 92697 लीटर अवैध शराब जब्त कर ली है और 297 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रियंका गांधी के सवाल पर क्या बोले रामगोपाल
रामगोपाल यादव ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका को गेम चेंजर बताए जाने के सवाल पर कहा कि अगर प्रिंयका इतनी बड़ी गेम चेंजर हैं तो राहुल की जगह प्रियंका को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आने से कुछ असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications