Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mainpuri: बेटे का गला चीर गई पिता की गोली, राइफल लेकर थाने पहुंचा और कहा: 'मार दिया उसे'

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां गृह कलेश के चलते बुधवार सुबह एक पिता ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद पिता खुद अपनी राइफल समेत थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

बेटे का गला चीर गई पिता की गोली
बता दें कि यह पूरी घटना मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बे की है। बुधवार सुबह मृतक राजीव यादव और आरोपी पिता विजयपाल दोनों घर पर ही थे। सुबह तकरीबन 9:00 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान पिता विजयपाल अंदर से अपनी राइफल निकाल लाए और देखते ही देखते बेटे पर फायर झोंक दिए। गोली सीधा बेटे राजीव के गले को चीरती हुई निकल गई।

son shot dead by father with his rifle over minor dispute on wednesday morning in mainpuri

रास्ते में मौत
फायरिंग के बाद राजीव लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। जिसके बाद उसे फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं राजीव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

son shot dead by father with his rifle over minor dispute on wednesday morning in mainpuri

थाने पहुंच पिता ने किया सरेंडर
उधर, गोली मारने के बाद पिता विजयपाल अपनी राइफल समेत सीधा थाने पहुंच गया। वहां पहंचकर उसने पुलिस से कहा, 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो।' विजयपाल की यह बात सुनकर मौजूद पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर पहुंची। जहां का मंजर पूरी घटना को साफ़ बयां कर रहा था। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने बताया कि विजयपाल पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। परेशानी में ही उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+