Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bus Accident: हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बस में मारी टक्कर, सवार 30 से ज्यादा यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

Roadways Bus Accident: आगरा-इटावा हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। औरैया से आगरा जा रही रोडवेज बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव के पास हुई। जैसे ही डंपर ने बस को टक्कर मारी, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे कई यात्री सीटों से उछलकर सामने जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सुचारू करवा दिया।

roadways-bus-accident-agra-highway

यह दर्दनाक घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई जब औरैया डिपो की बस हाईवे पर यात्रियों को बैठा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू से भरे डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सड़क पर चारों ओर अफरातफरी मच गई। कुछ यात्रियों के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई।

घायलों को सैफई अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में बस में सवार कई महिलाओं और बच्चों को भी चोटें आई हैं।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हादसे के वक्त बस सड़क किनारे रुकी थी और कुछ यात्री चढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जसवंतनगर से यात्रा कर रही नजमा नामक महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ फिरोजाबाद जा रही थी, लेकिन हादसे में दोनों बहनें घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। डंपर चालक की पहचान 32 वर्षीय तोमर राजपूत के रूप में हुई है, जो इटावा जिले का रहने वाला है। वहीं, क्लीनर ललित कुमार और बस चालक धर्मेंद्र सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि अभी तक घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

बस में 35 यात्री थे सवार, यातायात बहाल

बस चालक ने बताया कि हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के कारण बस का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। पुलिस ने डंपर और बस को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+