मैनपुरी: गर्लफ्रेंड से दोस्ती कराने को कहा तो घर से बुलाकर मार डाला
Mainpuri News, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब 14 जनवरी को हुई बीए के छात्र दुर्गपाल की हत्या में शामिल 3 हत्यारोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उनकी दोस्ती गांव की ही एक लड़की से थी जिसके साथ दोस्ती कराने का दबाव दुर्गपाल डाल रहा था। इसके बाद तीनों आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया।

आपको बताते चलें कि मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम पराहार में 14 जनवरी को बीए के छात्र दुर्गपाल की बड़ी ही बेरहमी के साथ कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी और उसका शव खेतों के पास बनी नाली में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने दुर्गपाल की लाश की पहचान की थी।
दुर्गपाल के परिजनों ने बताया था कि वो अपने चाचा के घर शाम को टीवी देख रहा था कि अचानक किसी का फोन आया और वह ताऊ के घर जाने की बात कह कर चला गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दुर्गपाल के पड़ोस में रहनेवाले आरोपियों की दोस्ती एक लड़की के साथ थी। दुर्गपाल उन पर लड़की से दोस्ती कराने को कह रहा था।
इसी बात से नाराज आरोपियो ने दुर्गपाल को गांव के बाहर फोन कर बुलाया ओर तीनों ने मिलकर कुलहाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी और शव को नाली में फेंककर फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications