महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म! डॉक्टर ने कहा: दोनों बेटियां और एक बेटा बिलकुल स्वस्थ
Triplets Born In Mainpuri: सुबह 11 बजे रमाकान्ती ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। डॉ.अनुज यादव ने दो बेटियां और एक बेटे का कुशलतापूर्वक प्रसव कराया। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजन ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जहां एक तरफ डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया तो वहीं एक साथ जन्मे तीन नवजात बच्चों को देखने के लिये लोगों की भीड़ लग गई। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि जिस निजी नर्सिंग होम में यह अद्भुत दृश्य देखने को मिला है, उसी अस्पताल में एक साथ 3 बच्चों को जन्म देने का यह तीसरा मामला है। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार महिला व बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

महिला ने 2 बेटी और 1 बेटे को एकसाथ दिया जन्म
दरअसल, यह पूरा मामला जनपद मैनपुरी के किशनी नगर के जय श्रीराम हॉस्पिटल का है। जहां सोमवार को रामनगर निवासी अंकित कठेरिया की पत्नी रमाकान्ती कठेरिया को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने भर्ती कराया। सुबह 11 बजे रमाकान्ती ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। डॉ.अनुज यादव ने दो बेटियां और एक बेटे का कुशलतापूर्वक प्रसव कराया। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिजन ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
पहले से है एक बेटी
आपको बता दें कि प्रसूता रमाकान्ती के पहले से ही एक बेटी है। डॉ.अनुज यादव ने बताया कि हॉस्पिटल में एकसाथ तीन बच्चों के जन्म लेने का तीसरा मामला है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला व बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वहीं तीन बच्चों के एकसाथ जन्म लेने की खबर सुनकर हॉस्पिटल में उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी गई।

आखिर कैसे कुछ महिलाओं को जुड़वां या तीन बच्चे एक साथ होते हैं?
असल में एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक ही एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं। एक ही एग से पैदा होने वाले बच्चे आइडेंटिकल कहलाते हैं। मतलब इन बच्चों का चेहरा और नेचर बिल्कुल मिलता-जुलता होता है। ऐसा तब होता है जब एक एग एक स्पर्म से फर्टिलाइज होता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है। इसे काफी रेयर माना जाता है।
Recommended Video


क्या होते हैं फ्रेटरनल ट्विन्स ?
अलग-अलग एग से पैदा होने वाले बच्चे फ्रेटरनल कहलाते हैं। ऐसे ट्विन्स एक जैसे भी दिख सकते हैं और अलग-अलग भी। अधिकांश ट्विन्स इसी तरह के होते हैं। आज मैनपुरी में जिन बच्चों को महिला ने जन्म दिया है वह भी इसी तरह के फ्रेटरनल ट्विन्स हैं। ऐसा तब होता है जब दो या ज्यादा एग अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज होते हैं। आपको बता दें कि अगर महिला के परिवार में पहले से ही फ्रेटरनल ट्विन्स हैं तो इसकी संभावना बढ़ जाती है।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications