'कच्ची रोटी, पानी वाली दाल', कौन हैं IPS कमलेश दीक्षित, जिन्होंने पुलिसवालों को मिल रहे खाने की खोली पोल

मैनपुरी, 17 अगस्त: उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ अब उसका खाना भी सुर्खियों में रहने लगा है। जी हां, यूपी पुलिस का खाना अब खूब चर्चा में रहने लगा है। दरअसल, इसकी शुरुआत फिरोजाबाद के एक सिपाही के वायरल वीडियो से हुई थी। इस वीडियो में सिपाही ने पुलिस लाइन के खाने को हकीकत बयां की थी। अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मैनपुरी के एसपी आईपीएस कमलेश दीक्षित नजर आ रहे हैं। एसपी दीक्षित अचानक पुलिस लाइन में स्थित मेस का निरीक्षण करने पहुंच गए। खाने की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर वह भड़क गए और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मेस प्रबंधक को गुस्से में 'नालायक' तक बोल दिया।

Recommended Video

    Mainpuri के SP Mess का खाना देखकर भड़के, कच्ची रोटी, दाल के नाम पर पानी | वनइंडिया हिंदी | *News
    फिरोजाबाद के सिपाही का वीडियो हुआ था वायरल

    फिरोजाबाद के सिपाही का वीडियो हुआ था वायरल

    फिरोजाबाद में एक सिपाही द्वारा खाने की गुणवत्ता खराब होने के चलते उसका वीडियो वायरल हो गया था। यूपी पुलिस की मेस में पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले खानों पर सवाल उठे तो अब आला अधिकारी एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित पुलिस लाइन में खाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसपी को देख मेस में हड़कंप मच गया।

    दाल कम पानी ज्यादा, कच्ची रोटी देख भड़के एसपी

    दाल कम पानी ज्यादा, कच्ची रोटी देख भड़के एसपी

    इस दौरान एसपी ने खाने की गुणवत्ता देखी तो दाल में पानी अधिक होने पर वे भड़क गए और जमकर फटकार लगाई। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस अधीक्षक ने मेस के निरीक्षण के दौरान नाराज नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं, "ये दाल किस चीज की है। ये दाल तो पानी है। दाल कम और पानी ज्यादा लग रहा है।" एसपी के निरीक्षण के दौरान ना दाल अच्छी मिली और रोटी ही अच्छी मिली।

    खाना बनाने वाले से बोले एसपी - इसी बात की सैलरी मिलती है तुम्हे...

    खाना बनाने वाले से बोले एसपी - इसी बात की सैलरी मिलती है तुम्हे...

    एसपी ने आगे कहा, "मेस प्रबंधक कौन है। ये दशा ठीक नहीं है। ये क्या है, ये दाल है क्या।" एसपी ने खाना बनाने वालों को अच्छा खाना बनाने के लिए भी कहा, "अब जब फिरोजाबाद दिखा दिया गया है तब सुधार होगा। ये गलत बात है, इसी बात की सैलरी मिलती है। मन से खाना बनाया जाता है तो स्वाद अपने आप आता है।"

    कौन हैं आईपीएस कमलेश दीक्षित ?

    कौन हैं आईपीएस कमलेश दीक्षित ?

    आईपीएस अफसर कमलेश दीक्षित मूल रूप से यूपी के कुशीनगर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1966 को हुआ था। कमलेश दीक्षित ने एमए और एलएलबी किया है। उन्होंने 1 अगस्त 1997 को यूपी पुलिस में ज्वॉइन किया था। बाद में उनके काम को देखते हुए उन्हें स्टेट पुलिस से प्रमोट कर के आईपीएस बना दिया गया। कमलेश दीक्षित वर्तमान में मैनपुरी के एसपी के पद पर तैनात हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+