Mainpuri News: वीडियो वायरल करने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शेयर करने वालों पर सख्त कार्रवाई
Mainpuri News: मैनपुरी में सियासी गलियारों को हिलाकर रख देने वाला मामला सामने आया है। एक पूर्व बीजेपी नेत्री के बेटे के निजी पलों के वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो पुलिस की नींद उड़ गई। इस हाई प्रोफाइल केस में पहला बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि नीरज गुप्ता बीजेपी महिला नेत्री के बेटे की पत्नी का जीजा है। फिलहाल, इस मामले में वायरल वीडियो में मौजूद महिला ने खुद सामने आकर एफआईआर दर्ज करवाई। उसने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि इन लोगों ने ही वीडियो वायरल किया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब मामला तूल पकड़ा और महिला ने शिकायत की तो पुलिस भी सक्रिय हुई और IT एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उसके बाद पुलिस ने पहला दोषी नीरज को मानते हुए कार्रवाई की।
शुरुआती जांच में यह भी बात सामने आई है कि अश्लील वीडियो नीरज गुप्ता के मोबाइल से ही वायरल किए गए थे। पुलिस ने सबूतों के आधार पर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि अभी यह पूरा मामला जांच के दायरे में है।
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
सूत्रों के मुताबिक, इस केस में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक वीडियो में दिख रही महिला की ओर से और दूसरी बीजेपी नेत्री की बहू की तरफ से। पुलिस ने दोनों पक्षों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं और इन्हें जांच के लिए आगरा स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
जांच में यह भी पता चला है कि अश्लील क्लिप की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है, जिनमें से कई अब अंतरराष्ट्रीय पोर्न वेबसाइटों पर भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अगर गलती से भी ये वीडियो डाउनलोड कर चुके हों, तो तुरंत डिलीट करें।
वीडियो शेयर करने वालों की खैर नहीं
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस संवेदनशील केस में सिर्फ वीडियो वायरल करने वाले नहीं, बल्कि उसे शेयर, डाउनलोड या फॉरवर्ड करने वाले भी कानूनी दायरे में आ सकते हैं। IT एक्ट के तहत यह संगीन अपराध माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली के अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है। जिन-जिन लोगों के पास से डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं, उनकी भूमिका भी गहनता से जांची जा रही है।
आरोपी का पुराना वीडियो भी बना सबूत
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आरोपी नीरज गुप्ता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम गली में लोगों को अपने फोन में अश्लील वीडियो दिखा रहा है। यही वीडियो पुलिस की जांच में अहम कड़ी बना और इसी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग नीरज के फोन से चल रहे वीडियो को अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे हैं। पुलिस ने इसे प्राथमिक सबूत मानते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नीरज को हिरासत में लिया और फिर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications