बुआ के नाम प्रॉपर्टी किए जाने से गुस्साए नाती ने दादा-दादी को गोली मारी, बुआ समेत 2 की मौत
मैनपुरी। प्रॉपर्टी कब्जाने के लालची एक नाती ने अपने दादा-दादी को गोली मार दी। वहीं पर बुआ को भी मार डाला। गंभीर रूप से जख्मी दादा-दादी को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बुआ की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई। उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें लगा दी गईं।
Recommended Video
कलयुगी नाती ने की वारदात
संवाददाता ने बताया कि, घटना मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नेकापुर की है। सत्यराम नामक बुजुर्ग को उसी के नाती रवि ने गोली मारी। सत्यराम के अलावा दादी सुरजा और बुआ को भी गोली मार दी। विवाद की वजह मैनपुरी में एक प्लाट व मकान की संपत्ति बताई जा रही है। जिसे सत्यराम ने अपनी बेटी सोन तारा के नाम कर दिया था।
एक-एक कर तीनों को गोली मारी
बुआ के नाम संपत्ति कराए जाने से रवि अपने वृद्ध दादी-दादी से रुष्ट रहने लगा। हद तो तब हो गई जब आज दादा, दादी और बुआ तीनों घर पर थे, तभी रवि तमंचा लेकर पहुंच गया। रवि ने वहीं पर एक-एक करके तीनों को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही सोनतारा की मौत हो गई। जबकि, दोनों वृद्ध भी लुढ़क गए। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दादा ने भी दम तोड़ दिया
घटनास्थल पर गांववालों की भीड़ जुट गई। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि, पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां दादा सत्यराम ने दम तोड़ दिया। दादी सुरजा की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
20 साल की लड़की घर पर ही ब्यूटीपार्लर चलाकर गुजारा करती थी, कोरोना से काम ठप हुआ तो दे दी जान
पुलिस की 5 टीमें लगा दीं
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे होगा।