मैनपुरी में डबल मर्डर से हड़कंप, दादा के साथ अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता पौत्री का शव
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में घर में सो रही विवाहिता पौत्री और उसके दादा की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के आंगन में पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दोहरे हत्या कांड से हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विवाहिता पौत्री के साथ घर में सोया हुआ था दादा
पूरा मामला मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नॉरंगपुर का है। बीती रात 75 वर्षीय रामचन्द्र शाक्य अपनी विवाहिता पौत्री 22 वर्षीय सोनी के साथ घर में सोए हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। गुरुवार सुबह घर के आंगन में बने चूल्हे के पास दादा रामचन्द्र का शव पड़ा मिला और वहीं आंगन में पड़ी चारपाई पर सोनी का अर्धनग्न अवस्था में शव पाया गया।
कई महीनों से दादा के घर पर ही रह रही थी पौत्री
जानकारी के अनुसार, सोनी का पालन पोषण उसके दादा ने ही किया था। सोनी की शादी जिला एटा में की गई थी। वह अभी कई महीनों से अपने दादा के घर पर ही रह रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों की हत्या हुई है। रामचन्द्र के सिर में चोट लगने से और सोनी का गला दबा कर हत्या की गई है। जांच के बाद ही पूरी बात पता चलेगी।
मैनपुरी: रिश्ते के फुफेरे भाई और दोस्त ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म