मैनपुरी: दबंगों ने घर में घुसकर दलित युवकों को डंडों से पीटा, पुलिस ने पीड़ित पर ही दर्ज किया मुकदमा

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक बार फिर दबंगों का कहर व पुलिस की कारगुजारी देखने को मिली है। वीडियो में दबंग एक महिला के साथ घर में घुसकर दो युवकों पर लाठियां बरसा रहे हैं। अब पीड़ित युवक सैफई मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं, दूसरीं तरफ पुलिस ने पिटाई का वीडियो वायरल होते ही दोनों पक्षो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खास बात ये है कि जो व्यक्ति हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है पुलिस ने उसके खिलाफ भी 307 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

dalit man beaten by miscreants in mainpuri

दरअसल, पूरा मामला मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम दुंदूंपुर का है, जहां एक एससी/एसटी एक्ट का मामला दशरथ जाटव व राजेन्द्र ठाकुर के बीच न्यायालय में चल रहा है, जिसमें डाल सिंह गवाह है। डाल सिंह को गवाही देने से दबंगों ने मना किया, लेकिन डाल सिंह नहीं माना। इसी बात को लेकर दबंगों ने उन्हें घेर लिया। उस वक्त डाल सिंह के साथ उसका दोस्त नरेश भी था, दबंगों ने उसे भी नहीं छोड़ा।

पीड़ित जब अपनी जान बचाने के लिए ग्राम मंडियां में एक दलित के घर जा छुपा तो दबंगों ने वहां भी दलित का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया और जमकर लाठियां बरसाईं और मरा समझकर छोड़ गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है, जिसकी एक तहरीर पीड़ित नरेस के पुत्र विपिन थाने में दी थी।

व्यक्ति हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, पुलिस ने उल्टा उसी को आरोपी बनाते हुए 15 लोगों के खिलाफ 307 जैसी धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और काईवाई की बात कर रही है।

पीड़ित नरेश ने बताया, मेरा किसी से कोई लेना देना नहीं था। डाल सिंह एक एससी एसटी एक्ट के एक मुकदमे में गवाह था, उसे दबंग घेर कर मारना चाहते थे। मैं उनके साथ था, इसलिए मुझे भी पीटा गया। मेरे खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है इसके जानकारी अभी हुई है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में खेत का विवाद था, इसलिए दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+