4 दिन से लापता युवती की तेजाब से जली लाश घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिली
मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम कूकामई में 4 दिन से लापता एक दलित युवती अपने घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मृत पाई गई। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने दो युवकों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। युवती का शव क्षति-विक्षत अवस्था में था, पुलिस ने उसे तेज़ाब से जलाकर मारे जाने की आशंका जताई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह भी सामने आया है कि युवती की मौत के बाद जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, वे दोनों फरार हो गए हैं।

संवाददाता के अनुसार, मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह ग्राम कूकामई निवासी रामवीर सिंह की पुत्री कुमारी रुवी थी, जो पिछली 10 तारीख की शाम को लापता हुई थी। जिसकी तहरीर उसके पिता द्वारा थाने पर दी गयी थी। परिजनों ने उसको बहुत ढूंढा भी, लेकिन वो नहीं मिली। आज उसका तेज़ाब से जला शव छत-विछत अवस्था में घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक मक्के के खेत में मिला।
परिजनों का कहना है गाँव का ही सुरजीत और पड़ोसी गांव नगरिया का रहने वाला युवक अभिषेक पिछले काफी दिनों से उसको परेशान कर रहे थे। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications