Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शराब पीकर घर पहुंचे पति ने शुरू की मारपीट, पत्नी ने ईंटें मारकर मौत के घाट उतारा

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र स्थित तुर्कियाना मुहाल में एक महिला का पति से झगड़ा हुआ। जिसमें उसने पति को ईंट मार दी। पति वहीं गिर पड़ा और फिर कुछ ही देर में मौत हो गई। यह घटना सामने आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। जिसमें पत्नी ने गुनाह कुबूल कर लिया।

नशे में वह गाली-गलौज करने लगा

नशे में वह गाली-गलौज करने लगा

पुलिस के मुताबिक, बीती रात जो शख्स पत्नी के हमले में मरा, वो बाहर से शराब पीकर घर आया था। नशे में वह गाली-गलौज करने लगा। मारपीट शुरू कर दी। जिससे तंग आकर पत्नी ने भी ईंट हाथ में ले ली। फिर वो ईंट पति में मारीं तो उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रसीद के तौर पर हुई।

वारदात कबूलते हुए पत्नी बोली- हां मैंने मारा उसको

वारदात कबूलते हुए पत्नी बोली- हां मैंने मारा उसको

रसीद की पत्नी जुलेखा का कहना है कि, 'घटना के वक्त हमारे लड़के-बहू घर में नहीं थे। यह (रसीद) बाहर से अंदर आया और गाली-गलौच कर मुझसे मारपीट शुरू कर दी। तब हमने भी ईंट उठाकर मार दी, जिससे यह गिर पड़ा और फिर मौत हो गई।'

कई मुकदमे दर्ज थे, पैरोल पर आया था

कई मुकदमे दर्ज थे, पैरोल पर आया था

इस मामले में महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक रसीद नशेड़ी था। उसके ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज थे। वह पैरोल पर अपने घर आया था। पत्नी और बच्चों को बहुत परेशान करता था। बीते रोज उसने पत्नी से फिर मारपीट की तो पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने ईंट से पति को मार डाला।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+