महोबा: ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली बेटी, पिता ने किया ये काम

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते 27 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम लिए भेज दिया। वहीं, युवक की हत्या का आरोप प्रेमिका पिता के पिता पर लगा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

A young man was killed due to love affair in Mahoba

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेनापति नगर का है। यहां रविन्द्र अनुरागी का पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। आपको बता दें कि दोनों के परिवारों में गहरी मित्रता भी थी, इसलिए किसी ने रविंद्र पर शक नहीं किया। वह बेरोकटोक प्रेमिका के घर आता जाता था। बीते कुछ समय से दोनों परिवारों में नजदीकियां और बढ़ गई थीं।

2 नवंबर की रात रविन्द्र अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस दौरान प्रेमिका के पिता ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। युवती क पिता ने रविंद्र पर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। बाद में उसका बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

वहीं, पुलिस ने बताया कि रविन्द्र को बेटी के साथ अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख आरोपी आग बबूला हो गया और उसकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+