महाराष्ट्र चुनाव से पहले क्या टूट की कगार पर पहुंचा MVA गठबंधन? उद्धव ठाकरे ने सीट शेयरिंग पर कह दी बड़ी बात
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा लेकिन विपक्षी महाविकास अघाड़ी गइबंधन के बीच सीट शेयरिंग का फॉमू्ला अभी तय नहीं हो पाया है। महाअघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसीपी) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई कई मीटिंग के बाद अब मामला बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है।
आलम ये है कि गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद साफ हो चुका है कि तीनों के बीच इतनी तनातनी बढ़ चुकी है जिस कारण चुनाव से पहले गठबंधन में टूट तक डर सताने लगा है।

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने कहा महा विकास अघाड़ी के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाएं टूटने की कगार पर नहीं पहुंचनी चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत चल रही है। उद्धव ठाकरे ने शरद पवार और कांग्रेस को सलाह दी कि ऐसी कलह से बचा जाए जो एवीए गठबंधन के सामूहिक चुनावी अवसर को ख़तरे में डाल सकते है।
उद्धव ठाकरे ने जानिए क्या कहा?
उद्धव ठाकरे ने कहा "जब अधिक दल किसी गठबंधन में आते हैं तो संघर्ष तो होता ही है लेकिन ये समझना जरूरी है कि इसे तब तक नहीं खींचा नहीं जा सकता सीट जब तक ये टूट ना जाए। उन्होंने कहा ऐसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, जब मैं इसके बारे में सुनूंगा तो इस पर जरूर बोलूंगा!"
हालांकि इसके साथ उद्धव ठाकरे ने आश्वस्त किया कि अभी तक कोई महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं उठा है और विश्वास व्यक्त किया कि सीटों के बंटवारे पर चर्चा जल्द ही पूरी हो जाएगी, ज्यादातर कल तक, क्योंकि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
MVA में सीट शेयरिंग पर क्यों नहीं बन पा रही बात?
कांग्रेस को सीटों के आवंटन पर बोलते हुए ठाकरे ने कहा "लोकसभा में हमने न केवल अमरावती और रामटेक सीटें दी थीं, बल्कि कोल्हापुर भी कांग्रेस को दिया था। हम सभी अलग-अलग पार्टियां हैं और एक-दूसरे में विलय नहीं हुआ है। स्वाभाविक रूप से, हम अब तक एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे। लोकसभा में सीटें कम थीं, लेकिन विधानसभा में बहुत हैं। इसलिए मुख्य रूप से अधिक चर्चा होगी।"
चार नेताओं की शिवसेना यूबीटी सेना में घर वापसी
राजन तेली की यूबीटी सेना में वापसी पर ठाकरे ने कहा "आज चार नेता यूबीटी सेना में शामिल हुए हैं। राजन तेली, जो कुछ समय से दिशाहीन थे, आज घर लौट आए हैं। राज्य में स्थिति पूरी तरह से बदल गई है, और मुझे पूरा विश्वास है कि एमवीए सरकार फिर से सत्ता में आएगी। कोंकण और शिवसेना अविभाज्य हैं। कोई भी हमें विभाजित नहीं कर सकता। हम आगामी विधानसभा चुनावों में यह दिखा देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications