भंग होगी महाराष्ट्र विधानसभा ? संजय राउत क्या कर रहे हैं इशारा, जानिए

मुंबई, 22 जून: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार का संकट गहरा गया है। पार्टी नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकते दिए हैं। विपक्ष के उद्धव सरकार के अल्पमत में आने के दावे के बाद राउत का एक ट्वीट काफी कुछ संकेत दे रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस मामले में ट्वीट किया है, 'महाराष्ट्र में चल रहा मौजूदा राजनीतिक संकट विधानसभा भंग होने की तरफ बढ़ रहा है।'

The crisis of the Uddhav government in Maharashtra has deepened. Party leader and spokesperson Sanjay Raut has indicated to dissolve the Maharashtra Legislative Assembly

भंग होगी महाराष्ट्र विधानसभा ?
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का संकेत दिया जा रहा है। लगता है कि शिवसेना एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद अपनी हार मान चुकी है। संजय राउत ने विधानसभा भंग किए जाने का संकेत दिया है तो मुख्यमंत्री उद्धव के बेटे और कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर के बायो से मंत्री पद हटा दिया है। वैसे महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के इतना बढ़ जाने के बाद यदि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा भंग करने की सिफारिश करते भी हैं तो यह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवेक पर निर्भर है कि वह इसे मान लेते हैं या फिर संवैधानिक तौर पर कोई और विकल्प की तलाश करते हैं। यही नहीं, यह भी देखने वाली बात होगी कि महा विकास अघाड़ी सरकार की बाकी दोनों सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस क्या चुनाव के लिए तैयार होगी ?

राज्यपाल कोश्यारी अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच घटनाक्रम में एक बड़ा बदलाव ये हुआ है कि 80 वर्षीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बुधवार को कोविड जैसे लक्षणों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गवर्नर से राजभवन में मिलने का समय मांगा था। इस समय शिंदे गुवाहाटी के रैडिशन ब्लू होटल में समर्थक विधायकों के साथ डेरा डाले हुए हैं। उनका दावा है कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक जुड़ चुके हैं। अगर यह आंकड़ा सही है तो 55 विधायकों वाली शिवसेना सरकार वास्तव में बहुतमत खो चुकी है।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस समय कुल 287 एमएलए हैं। इसमें बीजेपी के 106, शिवसेना के 55, एनसीपी के 53 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। बाकी अन्य छोटे दलों के और निर्दलीय विधायक हैं। मौजूदा वक्त में मामूली बहुमत के लिए 144 एमएलए का समर्थन जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+