महाराष्‍ट्र में 125 सीटें जीतने वाली AIMIM क्‍या मुंबई मेयर चुनाव में BJP का समर्थन करेगी? ओवैसी ने दिया जवाब

महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बेहद प्रभावी प्रदर्शन किया है। 29 नगर निगमों के परिणामों में AIMIM ने कुल 125 सीटें अपने नाम कीं। पार्टी ने मुंबई में 8 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि संभाजीनगर और मालेगांव में यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

इस चुनाव परिणाम के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा "महाराष्ट्र में हमारी पार्टी के 125 पार्षद सफल हुए हैं। मैं उन सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवारों को अपने वोटों और दुआओं से नवाजा और हमें विजयी बनाया।"

owasi

एक सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा, "अब वे दल जो हमें (भाजपा की 'बी टीम' कहकर) गाली देते हैं, उन्हें अपने बारे में सोचना चाहिए। यह जनता का निर्णय है। एक अंग्रेजी कहावत है कि 'जीत के कई पिता होते हैं, हार का कोई नहीं'। हम (वे) क्यों हारे? यह उन महान लोगों को ही बताना होगा। जहां तक ​​मतदाता सूची का सवाल है, वह सही है।"

मुंबई मेयर चुनाव में BJP का समर्थन करेगी?

मुंबई के महापौर चुनाव में AIMIM के बीजेपी को समर्थन देने की अटकलों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा, "यह सवाल ही नहीं उठता। अकोट में लोगों ने AIMIM के सिंबल पर पांच कॉर्पोरेटर चुने थे। हमने उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजा था।"

ओवैसी ने आगे बताया, "और जब वे अमरावती में मुझसे मिले थे, तो मैंने उन्हें पर्सनली चेतावनी दी थी कि वे कोई भी पॉलिसी डिसीजन न लें। मैंने उनसे बहुत साफ कहा था कि गठबंधन करना है या नहीं, यह पार्टी तय करेगी। लेकिन यह बात अपने दिमाग में रखें। हम BJP या NDA के साथ बिल्कुल नहीं जा सकते। इसलिए उन्होंने BJP समर्थित कैंडिडेट को सपोर्ट करके गलती की। तुरंत ही, हमारे स्टेट प्रेसिडेंट ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।"

AIMIM की टूट के सवाल पर भड़के ओवैसी ने दी कड़ी चेतावनी

इस चुनावी सफलता के बाद, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी को तोड़ने के किसी भी प्रयास के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा, "अगर हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई तो जनता से इन्हें तमाचा मिलेगा।" ओवैसी ने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वहां भी ऐसे ही प्रयास हुए थे और जनता ने उन्हें करारा सबक सिखाया था।

ओवैसी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी से चुने गए कॉरपोरेटर कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इसके अलावा, भविष्य के गठबंधन को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+