Dhananjay munde: धनंजय मुंडे ने आखिर क्‍यों दिया महाराष्‍ट्र मंत्री पद से इस्‍तीफा? खुद सामने आकर किया खुलासा

Dhananjay Munde Resign: महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से मंगलवार को इस्‍तीफा दे दिया है। मुंडे ने अपना इस्‍तीफा देने खुद नहीं बल्कि अपने पीए के जरिए मुख्‍यमंत्री आवास पर सीएम फडणवीस को भिजवाया।

धनंजय मुंडे के इस्‍तीफे की वजह बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्‍याकांड के आरोपी वाल्मिकी की वायरल तस्‍वीर बताई जा रही है। ये वो तस्‍वीर है जिसमें मुंडे का करीबी वाल्मिकी सरपंच संतोष देशमुख के शव के साथ हंसते हुए नजर आ रहा है। जिसके बाद तहलका मच गया और मंगलवार को धनंजय मुंडे ने इस्‍तीफा दे दिया।

dhananjay munde

हालांकि मुंडे अपने इस्‍तीफे के बाद सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट शेयर की है और उन्‍होंने ये खुलासा किया है कि आखिर उन्‍होंने महाराष्‍ट्र मंत्री पद से इस्‍तीफा क्‍यों दिया है?

धनंजय मंंडे ने इस्‍तीफा देने के बाद लिखी ये पोस्‍ट

इस्‍तीफे के बाद धनंजय मुंडे ने एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि वो शुरूआत‍ से मांग कर रहे हैं कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्‍या के आरोपियों को सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिए। उन्‍होंने कहा जो तस्‍वीरें आईं हैं जिसे देखक मन बेहद व्‍यथित हो गया है। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। साथ ही न्यायिक जांच का भी प्रस्ताव दिया गया है।

धनंजय मुंडे ने बताया आखिर क्‍यों देना पड़ा मंत्री पद से इस्‍तीफा?

धनंजय मुंडे ने अंत में अपनी पोस्‍ट में लिखा कि "मेरी सूझबूझ को याद करते हुए और यह मानते हुए कि पिछले कुछ दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, डॉक्टरों ने मुझे अगले कुछ दिनों तक इलाज कराने की सलाह दी है। इसलिए, चिकित्सीय कारणों से भी, मैंने कैबिनेट में अपने मंत्री पद से अपना इस्तीफा माननीय को सौंप दिया है।

जानें क्‍या है पूरा मामला?

बता दें धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिकी ने जनवरी 2025 को महाराष्‍ट्र पुलिस के सामने सरेंडर किया था। एसआईटी की चार्जशीट के अनुसार वाल्मिकी बीड सरपंच मर्डर केस का मास्‍टरमाइंड है और उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज है। वाल्मिकी के इस मामले में नाम आने के बाद से ही मुंडे के मंत्री पद से इस्‍तीफे की मांग उठा रही थी लेकिन फोटो वायरल होने के बाद बवाल मचने के बाद आखिरकार मंत्री पद से उन्‍हें इस्‍तीफा देना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+