INDIA गठबंधन की ओर से कौन होगा उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? उद्धव ठाकरे गुट का आया बड़ा बयान
INDIA alliance Vice Presidential candidate: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल की कुर्सी संभाल रहे सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बना कर भाजपा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन को सरप्राइज कर दिया है। राधाकृष्णन को एनडी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब सभी की निगाहें विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पर टिकी हुई है।
विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना यूबीटी ने इंडिया गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के भावी उम्मीदवार के नाम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है। नए उपराष्ट्रपति का कार्यकाल मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बचे हुए कार्यकाल तक रहेगा। सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उम्मीदवार हैं, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वहीं विपक्ष की ओर से अभी तो उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ठाकरे गुट ने बयान देकर सारी तस्वीर साफ कर दी है।
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए किसके नाम की हो रही चर्चा?
दरअसल, इंडिया गठबंधन की ओर से डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को विपक्ष के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वो ही उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। हालांकि उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद शिवा की उम्मीदवारी का दावा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।
उद्धव ठाकरे गुट ने बताई सच्चाई?
शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि विपक्ष के नेता जल्द ही बैठक कर इस मुद्दे पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के सवाल पर उन्होंने कहा कि "अभी पता नहीं है। हमारे विपक्ष के नेता इकट्ठे बैठकर चर्चा करेंगे।"
कौन हैं तिरुचि शिवा?
तिरुचि शिवा एक अनुभवी राजनेता हैं और राज्यसभा सांसद हैं। वह तमिलनाडु से डीएमके पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका नाम इसलिए चर्चा में है, क्योंकि एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भी तमिलनाडु से हैं।
तिरुचि शिवा ने 1996 में पहली बार लोकसभा सदस्य बने थे। इसके बाद, वह जनवरी 2000, जुलाई 2007, 2014 और अप्रैल 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए।
तिरुचि एमए (अंग्रेजी) और बीएल की शिक्षा पेरियार ईवीआर कॉलेज, मद्रास विश्वविद्यालय और तिरुचि लॉ कॉलेज, भारतीदासन विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनकी शिक्षा और राजनीतिक अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications