Ajit Pawar plane crash: कौन थीं Pinki Mali? जिनकी प्लेन क्रैश के दौरान अजित पवार के साथ हुई मौत
Who was Pinki Mali: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में हुई एक भीषण विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। अजित पवार सहित कुल छह लोगों की जान चली गई। अजित पवार मुंबई से बारामती आ रहे एक छोटे निजी विमान में सवार थे। बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान ये प्लेन क्रैश हुआ।
यह दर्दनाक घटना बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब विमान बारामती में लैंडिग करने का प्रयास कर रहा था। जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की जमीन से भयानक टक्कर के बाद विमान में तुरंत आग लग गई, और बचाव दल के पहुंचने से पहले ही उसमें सवार अजित पवार समेत सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी।
इस दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके दो अजिस्टेंट,दो पायलट समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अजित पवार के साथ उनके प्लेन में सवार पिंकी माली नाम की लड़की की मौत हो गई है। जानिए आखिर कौन थी पिंकी माली?

Who was Pinki Mali: अजित पवार के प्लेन में सवार कौन थी पिंकी माली?
अजित पवार के प्लेन क्रैश में मरने वाली पिंकी माली प्लेन में बतौर क्रू मेंबर सवार थीं। पिंकी मालीपिंकी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की केराकत तहसील के भैंसा गाँव की निवासी थीं। पिंकी माली के निधन की खबर पहुँचते ही गहरा मातम छा गया। उनके पिता शिव कुमार माली के चार भाई हैं और उनका पूरा परिवार लंबे समय से मुंबई में रह रहा है।
Pinki Mali की मौत से जौनपुर के गांव में छाया मातम
पिंकी की अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है। छोटे से गाँव से निकलकर आसमान की ऊँचाइयों को छूने का सपना देखने वाली पिंकी का इस तरह चले जाना परिवार ही नहीं गांव वालों को सदमें डाल दिया है। एचटी रिपोर्ट के अनुसार पिंकी के चचेरे भाई शीतला प्रसाद माली ने बताया कि उनके परिवार को इस दुखद घटना का पता सुबह ही चला था। गांव के लोग पिंकी को एक होनहार और जुझारू बेटी के रूप में याद कर रहे हैं, जिसने अपनी लगन और मेहनत के बल पर विमानन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी।
Pinki Mali ने हादसे से एक रात पहले फोन कर बताई थी ये बात
इंडिया टीवी रिपोर्ट के अनुसार पिंकी माली के परिवार ने बताया कि अजित पवार के साथ अपनी चौथी फ्लाइट में थीं। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी ने विमान हाइसे से पहले आखिरी बार 27 जनवरी की रात में फोन कर बात की थी और उसने बताया था कि वह बारामती के लिए जा रही है
पिंकी माली की एक साल पहले ही हुई थी शादी
यह घटना इसलिए भी अधिक हृदय विदारक है क्योंकि पिंकी की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। पिछले वर्ष ही उन्होंने विवाह किया था और उनके जीवन में खुशियों ने अभी-अभी दस्तक दी थी। नियति के इस क्रूर फैसले ने एक हंसते-खेलते ग्रामीण परिवार को ऐसा गहरा जख्म दिया है, जिसे भर पाना बेहद मुश्किल है। जौनपुर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पिंकी माली के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications