कौन हैं शशिकांत शिंदे? जिनके शरद पवार की NCP (SP) का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए जाने का किया जा रहा दावा

Who is Shashikant Shinde: महाराष्‍ट्र में निकाय चुनाव से पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बड़ा बदलाव होने का दावा किया जा रहा है। मीडिया की खबरों में जयंत पाटिल के इस्‍तीफे के दावे के साथ शशिकांत शिंदे को नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए जाने का दावा किया गया। इतना ही नहीं दावा किया गया कि शशिकांत शिंदे नए 15 जुलाई को अध्‍यक्ष पद की कुर्सी संभालेंगे।

हालांकि शनिवार की दोपहर से सुर्खियों चल रही इस खबर का एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक जितेंद्र आव्हाड खंडन किया है और जयंत पाटिल के इस्‍तीफे की खबरों को अफवाह करार दिया है। जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को अपनी पोस्‍ट में इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि जयंत पाटिल पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष है उनके इस्‍तीफे की न्‍यूज सरासर गलत है। हमारी पार्टी नियम और अनुशासन से चलती है।

Who is Shashikant Shinde

दरअसल, ये खबरें जयंत पाटिल के पार्टी प्रमुख शरद पवार से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने का अनुरोध के बाद आई हैं। उन्होंने 10 जून को पार्टी की वर्षगांठ पर ही इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की थी और नए चेहरों को मौका देने की अपील की थी।

जयंत पाटिल ने पवार से की थी ये गुजारिश

एनसीपी (एसपी) के दिग्गज नेता जयंत पाटिल ने कहा था," 'शरदपवार साहब ने मुझे बहुत मौका दिया मेरा सात साल का कार्यकाल अक्ष्‍यक्ष पद रहा। आखिरकार, पार्टी को नए चेहरों को मौका देना ही होगा। मैं आप सबके सामने निवेदन करूंगा कि आखिरकार पार्टी पवार साहब की ही है। उन्हें इस पर सही फैसला लेना चाहिए। हमें अभी बहुत आगे जाना है।"

इस बयान के चंद दिन बाद आज जयंत पाटिल ने अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने और शशिकांत शिदें को पवार ने एनसीपी एसपी के अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंपने के दावे को लेकर खबरें आई। हालांकि अब इसका पार्टी द्वारा इसका खंडन कर दिया है।

कौन हैं शशिकांत शिंदे?

शशिकांत शिंदे का जन्म 19 अक्टूबर 1963 को हुआ, जावली तालुका के हुमगगांव के निवासी हैं और उन्हें माथाडी श्रमिकों के एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है। कॉमर्स में ग्रेजुएट शिंदे छोटी उम्र में ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। उनके पिता का नाम जयवंतराव और मां का नाम कौसल्या शिंदे है।

एनसीपी शरद पवार गुट के नए प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, शरद पवार के बेहद भरोसेमंद नेता माने जाते हैं।शशिकांत शिंदे सतारा के कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे इस क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।

  • 1999 में, उन्होंने जावली निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता। शशिकांत शिंदे ने महाराष्ट्र के कृष्णा खोरे सिंचाई निगम में जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किया है।
  • 2009 से 2014 तक, वे कोरेगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे और शालिनीताई पाटिल को हराया।
  • वे दो बार जावली और दो बार कोरेगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं।
  • 2019 में, महेश शिंदे ने उन्हें हराया। शिंदे ने 2019 में सातारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से छत्रपति उदयनराजे भोसले के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • 2024 के विधानसभा चुनाव में भी हार गए थे। वर्तमान में, वे विधान परिषद के सदस्य और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के मुख्य सचेतक हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर पर क्‍या बोले शशिकांत शिंदे?

एबीपी न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार एनसीपी-शरद पवार का प्रदेश अध्यक्ष पद मिलने की खबर पर शशिकांत शिंदे ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अभी नाम तय नहीं हुआ है, पवार साहब, सुप्रिया ताई, जयंत पाटील जो भी फैसला लेंगे, वो स्वीकार्य होगा।उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को पार्टी की बैठक है। कुछ नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। अगर उनके नाम पर सहमति बनती है तो वे निश्चित रूप से काम करेंगे। शशिकांत शिंदे ने आगे कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि और किन लोगों के नाम चर्चा में हैं। मैंने आपसे सुना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+