कौन हैं प्रताप सरनाईक? महाराष्ट्र के वो मंत्री जिन्होंने मराठी मोर्चे पर फडणवीस सरकार के खिलाफ छेड़ी जंग
Pratap Sarnaik profile: महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद के बीच मुंबई में मराठी स्वाभिमान मोर्चा को अनुमति न मिलने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शिंदे सेना के मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस पर नाराजगी जताते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री फडणवीस सरकार के खिलाफ राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के द्वारा मीरा-भाईंदर में मराठी भाषी लोगों के हक़ और अधिकारों को लेकर आयाजित विशाल मोर्चे में शामिल होने की कोशिश की हालांकि उन्हें मुंह की खानी पड़ी। क्योंकि उनके वहां पहुंचते ही भीड़ ने "जय गुजरात", "गो बैक प्रताप सरनाईक" नारे लगाने लगे और मोर्चा स्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है और कौन हैं शिंदे गुट के ये मंत्री प्रताप सरनाईक?

दरअसल, मुंबई की मीरा रोड पर 8 जुलाई को होने वाले मराठी स्वाभिमान मोर्चा को इजाजत नहीं मिलने पर शिंदे सेना के मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुले तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार की आलोचना की और विरोध में शामिल हो गए। यहां तक कि पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी।
"पुलिस भाजपा की तरह काम ना करें"
सरनाईक ने कहा, "मराठी एकीकरण समिति और कई अन्य संगठनों ने रैली के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। मैं जा रहा हूं-अगर पुलिस की हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करे।" उन्होंने कहा, "पुलिस एक पार्टी (बीजेपी) की तरफ से काम न करे। अगर व्यापारियों (गुजराती-मारवाड़ी) के मोर्चे को इजाजत दी गई, तो मराठी लोगों के मोर्चे को क्यों नहीं दी जा रही है?"
"मैं मंत्री बाद में हूं, पहले मराठी हूं"
सरनाइक ने कहा, "मैं मंत्री बाद में हूं, पहले मराठी हूं। मैंने वहां के पुलिस कमिश्नर से बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। आज मैं मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर बात करने वाला हूं।" प्रताप सरनाईक ने आक्रामक रूप अपनाते हुए कहा, "अगर पुलिस में दम है तो रोककर दिखाएं या गिरफ़्तार करके दिखाएं।"
कौन हैं प्रताप सरनाईक?
- प्रताप सरनाईक महाराष्ट्र सरकार में मौजूदा परिवहन मंत्री हैं और ठाणे के ओवळा-माझिवड़ा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक (2009, 2014, 2019, 2024) चुने जा चुके हैं।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार में दिसंबर 2024 में परिवहन मंत्री बने।,
- प्रतात सरनाईक पहले एनसीपी में थे और बाद में 2028 में शिवसेना में शामिल हुए और 2022 में शिवसेना (शिंदे गट) मे प्रमुख भूमिका निभाई। मीरा-भाईंदर में संगठन मजबूत करने में सक्रिय - स्थानीय 18 नगरसेवकों को शिंदे गुट में लाना शामिल है
- सरनाईक "विहंग ग्रुप" के चेयरमैन हैं, उन्होंने कई रियल एस्टेट व होटल का बिजनेस करते हैं।
- मंत्री पद संभालने के बाद एसटी महामंडळ के अध्यक्ष भी नियुक्त हुए, और प्रदेश में परिवहन सेवा सुधार के लिए कदम उठाए।
- हाल ही में उन्होंने शिवसेना के शाखाओं में मराठी भाषा शिक्षण अभियान की घोषणा की
भ्रष्टाचार के मामले में सरनाईक की संपत्तियां हुईं थी कुर्क
2020 में आर्थिक अनियमितताओं और MMRDA से जुड़ी भ्रष्टाचार की जांचों में ED की कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ संपत्तियां भी कुर्क हुईं।












Click it and Unblock the Notifications