कौन हैं हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल? जिन्‍हें नाना पटोले की जगह बनाया गया महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष

Maharashtra Congress President: महाराष्‍ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा परिवर्तन किया है। महाराष्‍ट्र में कांग्रेस पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल को महाराष्ट्र शाखा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें नवंबर 2024 को संपन्‍न हुए महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 16 सीटें ही मिल पाई थीं। जबकि इससे पहले कांग्रेस ने इससे पहले लोकसभा चुनावों में मामूली सफलता हासिल की थी, जिसमें उसने 48 में से 13 सीटें जीती थीं। नेतृत्व परिवर्तन का उद्देश्य राज्य में पार्टी की संभावनाओं को फिर से जीवंत करना है। आइए जानते हैं कौन हैं हर्षवर्धधन वसंतराव सपकाल? जिन पर कांग्रेस नेतृत्‍व ने इतना भरोसा जताया है?

Maharashtra Congress

बता दें महाराष्‍ट्र में निवर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने नेतृत्व में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनकी जगह व्यापक राजनीतिक अनुभव वाले पार्टी के अनुभवी सदस्य सपकाल को लाने के कदम को महाराष्ट्र में कांग्रेस की पकड़ को फिर से मजबूत करने के उद्देश्य से एक रणनीतिक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

कौन हैं हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल?

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से ताल्लुक रखने वाले हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल राजनीति के क्षेत्र में कोई नया नाम नहीं हैं। सपकाल ने कांग्रेस पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण भूमिका चुके हैं। महाराष्‍ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से पहले उन्होंने पिछले साल अगस्त में मीनाक्षी नटराजन के स्थान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

  • 19 फरवरी 1968 में जन्‍में बीकॉम पास सपकाल 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान बुलढाणा सीट से विधायक के रूप में कार्यकाल भी शामिल है, हालांकि 2019 का चुनाव सपकाल हार गए थे।
  • राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 1999 से 2002 तक बुलढाणा में जिला परिषद के अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।
  • ओडिशा लोकसभा/विधानसभा के लिए वरिष्ठ पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में सेवा करने तक फैली हुई हैं। वे राष्ट्रीय राजनीति में भी शामिल रहे हैं।
  • नई दिल्ली में AIADMK समिति के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला और एक दशक से अधिक समय तक गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में सह-प्रभारी रहे।
  • सपकाल को 22 मार्च, 2017 को राज्य के बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के काम में बाधा डालने और चार दिन पहले विधानसभा के बाहर बजट की प्रतियां जलाने के लिए 31 दिसंबर तक 18 अन्य विधायकों के साथ निलंबित कर दिया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+