संजय राउत की 'सुपारी' लेने वाला गैंगस्टर राजा ठाकुर कौन है ? उद्धव के सहयोगी ने लगाया है आरोप
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद संजय राउत ने जिस गैंगस्टर राजा ठाकुर पर उनकी सुपारी लेने का आरोप लगाया है, वह मुंबई के आसपास का बड़ा गुंडा है। कई अपराधों में उसका हाथ है। उसे शिंदे का करीबी माना जाता है।

शिवसेना विवाद की वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जताते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी है। सबसे गंभीर बात ये है कि उन्होंने इस सबके पीछे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे का हाथ होने का दावा किया है। राउत का आरोप है कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने उनपर हमला करवाने के लिए सुपारी दी है। राउत की यह भी शिकायत है कि राज्य में सरकार बदलने के बाद उनकी सिक्योरिटी छीन ली गई है। राउत ने राजा ठाकुर नाम के गैंगस्टर पर उनकी सुपारी लेने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि राजा ठाकुर उर्फ रविचंद ठाकुर है कौन ?

राउत ने राजा ठाकुर पर लगाया उनकी 'सुपारी' लेने का आरोप
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे ने उनपर हमला करवाने के लिए ठाणे के एक गैंगस्टर को 'सुपारी' दी है। शिवसेना सांसद श्रीकांत शंदे पर राउत ने जिस गैंगस्टर को उनपर हमला करवाने का 'ठेका' देने का आरोप लगाया है, उसका नाम राजा ठाकुर बताया जा रहा है। संजय राउत ने अपनी जान पर खतरे की आशंका वाली एक चिट्ठी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजी है और उसमें काफी विस्तृत ब्योरा देने का दावा किया है।

सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे पर लगाया 'सुपारी' देने का आरोप
राउत ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताते हुए फडणवीस को भेजी चिट्ठी में कहा है, 'मुझे सत्ताधारी दल के विधायकों और गुंडों से कई धमकी भरे कॉल आए हैं। मैंने उनके बारे में आपको पहले ही बता दिया है। आज मुझे अपने सूत्रों से पता चला है कि सांसद श्रीकांत शिंदे, जो कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं, उन्होंने मुझपर हमला करने की सुपारी दी है और इस काम के लिए ठाणे के एक गुंडे राजा ठाकरे को जिम्मा दिया है।' राउत ने दावा किया है कि उनपर जल्द ही हमला हो सकता है।

राजा टाखुर पर कई हत्याओं के आरोप हैं
अपनी चिट्ठी में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सिक्योरिटी हटा ली गई थी। लेकिन, सवाल है कि राउत को जिस राजा ठाकरे नाम के गुंडे की वजह से डरकर उपमुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ी है, वह है कौन ? एचटी ने लाइव हिंदुस्तान के हवाले बताया है कि रविचंद ठाकुर उर्फ राजा ठाकुर और उसके गैंग पर कई हत्याओं के आरोप हैं। उसका मुंबई के ठाणे, कलवा और मुंब्रा इलाकों में काफी दबदबा है।

जमानत पर बाहर है राजा ठाकुर
2011 में एक और गैंगस्टर दीपक पाटिल की हत्या के मामले में राजा ठाकुर को उम्र कैद की सजा मिल चुकी है। लेकिन, 2019 के अप्रैल में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मराठी अखबार लोकसत्ता के मुताबिक 2019 के अक्टूबर में उसे पुलिस के सामने पेश हुए बिना फरार होने की वजह से फिर पकड़ लिया गया था। बाद में उसे फिर जमानत दे दी गई और वह एकनाथ ग्रुप में चला गया।
Recommended Video

शिंदे का करीबी है राजा ठाकुर ?
इसी की रिपोर्ट के मुताबिक ठाकुर ने हाल ही में एकनाथ और श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस मौके पर उसने शहर में उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पोस्टर भी लगाए थे। यही वजह है कि राउत का आरोप है कि उन्हें सीएम शिंदे के बेटे के इशारे पर धमकियां मिल रही हैं। (राजा ठाकुर की तस्वीर सौजन्य- सोशल मीडिया)
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications