26/11 हमलों को लेकर सालों पहले दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्‍या कहा था? जो CM फडणवीस ने उन्‍हें बता दिया मूर्ख

26/11 मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंट तहव्‍वुर राणा भारत लाया जा चुका है। उसके 18 दिन की रिमांड पर भेजा चुका है। लगभग 17 साल पहले मुंबई की सड़कों को बेगुनाहों के खून से लतपत करने वाले आतंकी तहव्‍वुर राणा को भारत लाए जाने के बाद लोगों के जख्‍म ताजा हो गए है।

तहव्‍वुर राणा को भारत लाए जाने के मामले पर जमकर रानजीति भी शुरू हो गई हैं। इस स‍बके बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का पुराना बयान वायरल हो रहा है। जिस पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Devendra Fadnavis

26/11 मुंबई हमलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 2010 की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा सबसे पहले मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो मूर्खो की तरह बोलते हैं। उन्‍होंने कहा जब कसाब को फांसी दी गई और उसके बाद डेविड हेडली का अयान हमारी न्‍यायापाि‍लका में दर्ज किया गया है जिससे ये साफ हो गया है कि यह पूरी साजिश पाकिस्‍तान में रची गई थी।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा जो लोग अन्य साजिश सिद्धांतों (26/11 में आरएसएस की भागीदारी के बारे में) का प्रचार करते हैं, मैं उन्हें जवाब नहीं देना चाहता। अब मुख्य साजिशकर्ता हमारी हिरासत में है और अब और भी चीजें सामने आएंगी।"

दिग्विजय सिंह ने क्‍या दिया था बयान?

बता दें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ये बयान 2010 में दिया था।दिग्गविजय सिंह ने एक किताब का जिक्र करते हुए कहा थाा कि मुंबई हमलों में कोई भी पाकिस्‍तानी शामिल नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+