ठंड में भी उबल रहा है मुंबई का ये हिस्सा, दर्ज किया गया 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

दिल्ली में इन दिनों रात में ठंड और दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह जल्दी और देर रात में कोहरा भी रहेगा। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में भी जल्द शीतलहर चलेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा।

maharashtra weather

Weather update: देश में जहां इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में सांताक्रूज में शुक्रवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक मुंबई में सांताक्रूज में दर्ज ये तापमान देश में सबसे अधिक था। मौसम विभाग ने कहा कि ठीक इससे एक दिन पहले 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो राज्य भर के मौसम केंद्रों की तुलना में दिन का तापमान सबसे अधिक था। शुक्रवार को पुणे में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, नासिक में 31.5 डिग्री, दहानू में 31.8 डिग्री और रत्नागिरी में 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि ज्यादा तापमान का कारण निचले स्तर पर दक्षिण-पूर्वी हवाओं की उपस्थिति है। मौसम ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा, "अरब सागर में गहरे दबाव ने हवा के पैटर्न को बदल दिया, जिससे यह दक्षिण पूर्व हो गया। मॉडल अगले दो दिनों में इन हवाओं की उपस्थिति का संकेत देते हैं।" निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने भी कहा कि गुरुवार को मुंबई में दिन का तापमान 34.9 डिग्री देश में सबसे अधिक रहा। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

इस उमस भरी दिन को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई लोग कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, उन्हें दिसंबर के महीने में भी एयर-कंडीशनिंग चलाना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा पूरे साल एसी की सर्विसिंग करवानी पड़ती है।

बाकी देशों में दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, पंजाब में इन दिनों शीतलहर चल रही है। इसके बाद पंजाब में ठंड बढ़ने की संभावना है।

देश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड के प्रकोप की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि, उसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में फिर से अहम बदलाव नहीं आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+