Mumbai Weather Forecast: मायनागरी में बारिश बन सकती है मुसीबत, IMD का नया अपडेट परेशान करने वाला
Mumbai Weather Forecast: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में एक बार फिर मौसम पलटी मारने वाला है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक यहां पर भारी से भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए उसने अलर्ट जार किया है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही बारिश ने मुंबई समेत कई शहरों में आफत पैदा कर दी थी। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की परिचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था, सड़कों पर पानी जमाव की वजह से स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा था।

फिलहाल आईएमडी का ताजा अपडेट ये कहा रहा है कि मुंबई में तो आज येलो अलर्ट है लेकिन रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली, अमरावती में भाारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रत्नागिरी, ठाणे, पालघर और धुले में रेड अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि वो घर से निकलने से पहले जरूर एक बार मौसम अपडेट देख लें।
मुंबई में अभी तक जुलाई में 915 मिमी बारिश हुई
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में अभी तक जुलाई में मात्र 915 मिमी बारिश हुई है, जो 1,000 मिमी के आंकड़े से सिर्फ़ 85 मिमी कम है। तो वहीं आज मुंबई में तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
20 जुलाई को मध्यम बारिश होने की उम्मीद
18 जुलाई को भी ऐसी ही स्थिति रहेगी, तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 19 जुलाई को मुंबई में भारी बारिश की उम्मीद है, तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहेगा। 20 जुलाई को मध्यम बारिश होगी, तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
नेशनल कैपिटल उमस से परेशान, झमाझम बारिश का इंतजार
जहां एक देश की आर्थिक राजधानी का ये हाल है तो वहीं दूसरी ओर नेशनल कैपिटल उमस से परेशान है, फिलहाल आईएमडी ने यहां भी आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना को पैदा किया है।
तो वहीं दूसरी ओर यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में ORANGE अलर्ट जारी है को वहीं पूर्वोत्तर में भी भारी बरसात हो सकती है। सिक्किम अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में येलो अलर्ट जारी है तो बंगाल, गुजरात, उड़ीसा में भी हल्की बरसात के आसार हैं और लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications