Voting Percentage Maharashtra: महाराष्ट्र की VIP सीटों पर मतदान प्रतिशत, किस दिग्गज के लिए सर्वाधिक वोटिंग
Maharashtra voting percentage: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आज 20 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक सभी 288 सीटों पर 18.14 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। अब तक सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत मतदान गढ़चिरौली जिले में हुआ है। गढ़चिरोली जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें अहेरी सीट पर 30.6 प्रतिशत, आरमोरी सीट पर 30.75 प्रतिशत और गढ़चिरौली सीट पर 29.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। महाराष्ट्र की वीआईपी, हॉट और हाई प्रोफाइल सीटों पर भी जमकर मतदान हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र के जिस जिले में पिता के सामने बेटी लड़ रही चुनाव, वहां ताबड़तोड़ वोटिंग

महाराष्ट्र चुनाव में VIP सीटें पर उम्मीदवार, पार्टी व मतदान प्रतिशत (सुबह 11 बजे तक )
कोपरी-पाचपाखाडी- एकनाथ शिंदे (शिवसेना) Vs केदार दिघे (शिवसेना यूबीटी)- मतदान 18.22 प्रतिशत
नागपुर (दक्षिण पश्चिम)- देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) Vs प्रफुल्ल गुडधे (कांग्रेस)- मतदान 19.91 प्रतिशत
बारामती- अजित पवार (एनसीपी) Vs युगेंद्र पवार (एनसीपी एसपी) - मतदान 18.21 प्रतिशत
वर्ली- आदित्य ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) Vs मिलिंद देवड़ा (शिवसेना)- मतदान 14.59 प्रतिशत
माहिम- अमित ठाकरे (मनसे) Vs सदा सरवणकर (शिवसेना) Vs महेश सावंत (शिवसेना यूबीटी)-मतदान 19.66 प्रतिशत
कामठी- चंद्रशेखर बावनकुले (बीजेपी Vs सुरेश यादवराव भोईर (कांग्रेस)-मतदान 19.62 प्रतिशत
येवला- छगन भुजबल (एनसीपी) (सुवसीपी एसपी)-मतदान 20.92 प्रतिशत
साकोली- नाना पटोले (कांग्रेस) Vs अविनाश ब्राह्मणकर (बीजेपी)-मतदान 20.07 प्रतिशत
इस्लामपुर- जयंत पाटील (एनसीपी एसपी) Vs डॉ निशिकांत पाटिल (एनसीपी)-मतदान 22.26 प्रतिशत
कराड (दक्षिण) - पृथ्वीराज चव्हाण (कांग्रेस) Vs अतुल भोसले (बीजेपी)-मतदान 19.71 प्रतिशत
मानखुर्द-शिवाजीनगर- अबू आजमी (सपा) Vs नवाब मलिक (एनसीपी)-मतदान 15.38 प्रतिशत
दिंडोशी- सुनील प्रभु (शिवसेना यूबीटी) Vs संजय निरुपम (शिवसेना)-मतदान 20.58 प्रतिशत
मुंबादेवी- शाड़ना एनसी (शिवसेना) Vs अमीन पटेल (कांग्रेस)- मतदान 14.95 प्रतिशत
बांद्रा पूर्व - जीशान सिद्दीकी (एनसीपी) Vs वरुण सरदेसाई (शिवसेना यूबीटी)-मतदान 17.91 प्रतिशत
कर्जत जामखेड- रोहित पवार (एनसीपी एसपी) Vs राम शिंदे (बीजेपी)-मतदान 20.10 प्रतिशत
ब्रह्मपुरी - विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस) Vs कृष्णलाल सहारे (बीजेपी)-मतदान 24.15 प्रतिशत
संगमनेर- बालासाहेब थोरात (कांग्रेस) Vs अमोल खताल (शिवसेना)-मतदान 20.65 प्रतिशत
मुंब्रा कलवा- जितेंद्र आव्हाड (एनसीपी एसपी) Vs नजीब मुल्ला (एनसीपी)-मतदान 19.66 प्रतिशत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के आंकड़े
चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कुल मतदाता 9.63 करोड़ हैं। इनमें 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला वोटर हैं। राज्य में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर कुल 4140 प्रत्याशी मैदान में है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए महाराष्ट्र में कुल एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में 1.85 करोड़ युवा वोटर हैं, जिनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 20.93 लाख युवा पहली बार पहली बार वोट डालेंगे। महाराष्ट्र में 12.43 लाख वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से अधिक है। 47,392 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications