Mumbai: 'जबरन KISS की कोशिश के बाद Air Hostess के सामने शख्स करने लगा गंदी हरकत', हुआ गिरफ्तार

Bangladeshi man Arrested: पिछले कुछ दिनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें फ्लाइट में यात्रा के दौरान एयरहोस्टेस के साथ अभ्रद्र बर्ताव किया गया, ऐसा ही ताजा मामला प्रकाश में आया है मस्कट से मुंबई जा रही विस्तारा फ्लाइट में, जहां एक बांग्लदेशी युवक ने एयर होस्टेस को जबरन 'किस' और 'हग' करने की कोशिश की, जब एयरहोस्टेज से इसका विरोध किया तो वो उसके सामने 'मास्टरबेट' करने लगा।

Muscat to Mumbai :

उसने फ्लाइट अटेंडेट के साथ भी अभद्र व्यवहार किया, हालांकि फ्लाइट ने जैसे ही मुंबई की छत्रपति शिवाजी महारज के एयरपोर्ट पर लैंड किया, उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया गया।

अरेस्ट किया गया इंसान बांग्लादेश का है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरेस्ट किया गया इंसान बांग्लादेश का है, उसकी उम्र तीस साल है और उसका नाम मोहम्मद दुलाल है। उसने ये गंदी हरकत फ्लाइट के लैंड करने से करीब आधे घंटे पहले की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी दुलाल की ढाका के लिए मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट थी, फिलहाल पुलिस ने एयरहोस्टेस की शिकायत के बाद उसे अरेस्ट करने के बाद अंधेरी कोर्ट में पेश किया।

'वह मानसिक विकार से पीड़ित है'

जहां आरोपी के वकील का कहना है कि वह मानसिक विकार से पीड़ित है, अंग्रेजी और हिंदी नहीं जानता है, फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया

रिपोर्ट के मुताबिक एयरहोस्टेस ने अपनी शिकायत में लिखा है 'आरोपी दुलाल ने पहले उसे 'गले' लगाने और 'किस' करने की कोशिश की, उसे वो गंदे इशारे भी कर रहा था , जब उसने इसका विरोध किया तो वो फ्लाइट में 'मास्टरबेट' करने लगा। अटेंटड और यात्रियों ने जब उसका विरोध किया तो वो यात्रियों पर भी चिल्लाने लग गया, जिसके बाद कैप्टन ने उसके लिए रेड वार्निंग जारी की थी और जिसके बाद वो एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

विस्तारा एयरलाइंस ने पिछले साल शुरू की है ये सर्विस

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर से ही विस्तारा एयरलाइंस ने मुंबई से मस्कट के बीच अपनी डेली, नॉन स्टॉप फ्लाइट सर्विस शुरू की है , जिससे गल्फ देशों के लोगों को भारत आना सुलभ हो गया है। मालूम हो कि मस्कट के लिए डेली फ्लाइट रोज मुंबई से 20.30 pm बजे उड़ान भरती है और 9.35 am बजे मस्कट पहुंचती है। तो वहीं वापसी में वो 22.55 pm से मस्कट से उड़ान भरकर 3.10 am पर मुंबई आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+