छात्रों के हक में धरना देने पहुंचे हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए किया एंबुलेंस का इस्तेमाल
मुंबई, मई 8: विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पाकिस्तान से विवाद हो या लोगों से जुड़ा कोई मामला, वो हमेशा सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब हिंदुस्तानी भाऊ के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि मुंबई पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी लॉकडाउन और धारा 144 के नियमों के उल्लंघन पर हुई, क्योंकि वो एक धरने में हिस्सा लेने पहुंचे। साथ ही इसके लिए उन्होंने एंबुलेंस का इस्तेमाल किया।
जानकारी के मुताबिक मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में बोर्ड परीक्षा रद्द कराने और स्कूल की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों से जुड़ा मामला होने की वजह से विकास पाठक भी वहां अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मांग का समर्थन किया। कोरोना महामारी के बीच इतनी भीड़ देखकर मुंबई पुलिस के भी पसीने छूट गए। आनन-फानन में वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार करवाया। साथ ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले गई।
पुलिस के मुताबिक कई छात्र संगठन इन दिनों फीस माफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जबकि राज्य में कोरोना महामारी को देखते हुए मिनी लॉकडाउन और धारा 144 लागू है। जिस वजह से लोग एक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। ऐसे में विकास पाठक ने अपने समर्थकों के साथ वहां पर प्रदर्शन कर नियमों का उल्लंघन किया।
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 53,605 नए केस
एकता
कपूर
से
लिया
था
पंगा
आपको
बता
दें
कि
हिंदुस्तानी
भाऊ
अपने
बेबाक
अंदाज
के
लिए
जाने
जाते
हैं।
सबसे
पहले
उन्होंने
मुंबइया
स्टाइल
में
सोशल
मीडिया
के
लिए
वीडियो
बनाए,
जो
जमकर
वायरल
हुए।
इसके
बाद
उन्होंने
बिग
बॉस
के
13वें
सीजन
में
हिस्सा
लेकर
लोगों
का
जबरदस्त
मंनोरंजन
किया।
हाल
ही
में
उनका
पंगा
एकता
कपूर
से
हुआ
था,
क्योंकि
भाऊ
ने
उनके
ऊपर
धार्मिक
भावनाएं
आहत
करने
का
आरोप
लगाया
था।