Maharashtra Chunav: कौन होगा MVA का सीएम चेहरा? शरद पवार ने किया खुलासा

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमा चुकी है। इस बार के चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) एक दूसरे को करारी हार देने की फिराक में हैं। इस सबके बीच एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी की ओर से सीएम को चेहरा कौन होगा, इसको लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

शरद पवार के इस बयान के बाद शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे जो महाविकास अघाड़ी की ओर से सीएम चेहरे के तौर पर चुनाव में पेश किए जाने को लेकर जो सपना देख रहे थे उस पर पानी फिर गया है।

Sharad Pawar

उद्धव ठाकरे के अरमानों पर फिरा पानी

बता दें शिवसेना (यूबीटी) के कई नेता उद्धव ठाकरे को सीएम चेहरा बनाया जाए इसकी पैरवी कर रहे हैं। सांसद संजय राउत ने तो ये तक बयान दे डाला था कि उद्धव ठाकरे महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री हैं और उनका चेहरा महाराष्‍ट्र में सभी को स्‍वीकार्य है।

शरद पवार ने अटकलों पर लगाया विराम

महाराष्‍ट्र में सीएम चेहरों को लेकर चल रही अटकलों पर महाविकास अघाड़ी के प्रमुख और सबसे वरिष्‍ठ नेता शरद पवार ने विराम लगा दिया है।

शरद पवार ने बताया कौन होगा MVA का सीएम चेहरा

शरद पवार ने कोल्‍हापुर में एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा मुख्‍यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पहले ये देखना होगा कि किस पार्टी के कितने उम्‍मीदवार चुन कर आएंगे। महाराष्‍ट्र चुनाव परिणाम में संख्‍या बल के आधार पर सीएम पद चेहरे पर फैसला होगा।

चुनाव से पहले नहीं पेश किया जाएगा सीएम चेहरा

शरद पवार के इस बयान से अब साफ हो चुका है कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल है, वो चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करेगा, चुनाव के बाद अगर महाविकास को बहुमत हासिल होता है तो तीनों पार्टियों में जिसका संख्‍या बल सबसे अधिक होगा, आगामी सरकार में उनकी पार्टी से ही सीएम बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+