CP Radhakrishnan को लेकर CM फडणवीस ने बड़ा खुलासा कर चल दिया दांव, अब क्‍या करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार?

CP Radhakrishnan: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उप-राष्ट्रपति चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है। राधाकृष्‍णन को उपराष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घाेषित किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्‍हें लेकर बड़ा खुलासा किया है करते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है।

दरअसल, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सभी सांसदों से राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की है। उन्‍होंने खासताैर पर शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) से राधाकृष्णन का समर्थन करने का अनुरोध करके उद्धव ठाकरे और शरद पवार को बुरी तरह से फंसा दिया है।

CP Radhakrishnan

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा, "शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) जैसी राजनीतिक पार्टियां अक्सर महाराष्ट्र की अस्मिता और गौरव की बात करती हैं। ऐसे में उन्हें राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए।" ध्‍यान रहे शिवसेना (यूबीटी) का मुखिया उद्धव ठाकरे और एनसीपी (एसपी) के मुखिया शरद पवार हैं।

सीपी राधाकृष्‍णन के बारे में फडणवीस ने किया ये बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए, उद्धव ठाकरे और शरद पवार से व्यक्तिगत रूप से राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं, लेकिन वे मुंबई में रजिस्‍टर्ड वोटर मतदाता हैं और उन्होंने पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यहीं अपना वोट डाला था।

यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात होगी

फडणवीस ने कहा "जब वे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, तो इसमें उल्लेख किया जाएगा कि वे मुंबई के रजिस्‍टर्ड वोटर हैं। यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात होगी।" हालांकि उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सीपी राधाकृष्‍णन का उपराष्‍ट्रपति बनना क्‍यों पक्‍का है?

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य शामिल होते हैं। शिवसेना (यूबीटी) के पास लोकसभा में नौ और राज्यसभा में दो सदस्य हैं, जबकि एनसीपी (एसपी) के पास लोकसभा में 10 और राज्यसभा में दो सदस्य हैं। कुल 781 सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में एनडीए को कम से कम 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जबकि बहुमत का आंकड़ा 391 है।

कब होगा उपराष्‍ट्रपति चुनाव?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हुए इस पद के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। आँकड़ों के अनुसार, विपक्ष के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+