Vaccine: सलमान के प्रचार पर बीजेपी का पलटवार- 'एक धर्म का तुष्टिकरण कर रही महाराष्ट्र सरकार'

मुंबई, 16 नवंबर: भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो अफवाहों के चक्कर के आकर वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते हैं। इस पर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया, जिसके तहत मुस्लिमों में कोरोना वैक्सीन की हिचकिचाहट को खत्म करने के लिए सलमान खान जागरुकता अभियान चलाएंगे। जिसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। साथ ही बीजेपी ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Covid-19 Update India: टीकाकरण के लिए Salman Khan करेंगे Uddhav Government की मदद | वनइंडिया हिंदी
    vaccine

    मामले में बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि हम सलमान खान से सवाल नहीं कर रहे हैं, हम कांग्रेस और राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। वे एक धर्म का तुष्टिकरण कर रहे हैं। उनके राज में संतों और हिंदुओं की लगातार अवहेलना हो रही है। साथ ही उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। क्या वो (राज्य सरकार) आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सलमान खान को जोड़ रहे हैं? हर कोई टीकाकरण प्रक्रिया में वैसे भी बड़ी संख्या में मदद कर रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कही थी ये बात
    सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में वैक्सीन को लेकर कुछ संदेह है, इस वजह से राज्य सरकार ने मुस्लिमों में वैक्सीन को लेकर विश्वास जगाने के लिए सलमान खान और अन्य धार्मिक नेताओं का सहारा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का समाज पर गहरा प्रभाव है। अगर वो कुछ कहेंगे, तो उनकी ज्यादा सुनी जाएगी।

    90 लाख डोज पेंडिंग
    आपको बता दें कि मुंबई में 100 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। अभी वहां पर करीब 460 निजी और सार्वजनिक केंद्र हैं, जिसमें सन्नाटा पसरा रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के निजी अस्पतालों में वैक्सीन की 85 प्रतिशत डोज नहीं बिकी है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में करीब 90 लाख डोज पेंडिंग हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+