'भारत खुश है और मुस्‍कुरा भी रहा है...', उत्‍तरकाशी टनल रेसक्‍यू की सफलता पर देवेंद्र फडणवीस ने की खूब सराहना

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्‍तरकाशी के सिलक्‍यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को 17वें दिन शनिवार की रात खासी जद्दोजहद के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। 400 घंटे बाद सुरंग से बाहर आने के बाद सभी श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में हेल्‍थ चेकअप के लिए तुरंत ले जाया गया।

श्रमिकों को जीवित सकुशल बाहर निकाले जाने के बाद उत्‍तराखंड की धामी सरकार और केंद्र सरकार खासकर वो एजेंसियां जिन्‍होंने इस रेसक्‍यू में दिन रात काम कर 41 श्रमिकों की जान बचाई, उनकी जमकर तारीफ हो रही है। श्रमिकों के सकुशल बाहर निकाले जाने पर महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर इस सफलता पर बधाई देते हुए तारीफ की है।

Tunnel Rescue

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा

पूरा भारत इस जीत पर राहत और गर्व महसूस कर रहा है, भारत खुश है और मुस्कुरा भी रहा है। हर हर महादेव। 41 कर्मचारी और 17 दिन...प्रत्येक भारतीय की प्रार्थनाओं और प्रत्येक एजेंसी के कठिन, अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह अभूतपूर्व सफलता मिली।

डिप्‍टी सीएम ने अपनी पोस्‍ट में आगे लिखा

चाहे वह माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हो, मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार, सेना और बल, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ एनडीआरएफ सभी ने हाल के दिनों में इस अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक बचाव अभियान में योगदान दिया।

उन्‍होंने बताया कि वो विभिन्न एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में थे और पूरे बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे और हर तरह की सहायता प्रदान कर रहे थे। फडणवीस ने आगे कहा

मैं इस ऑपरेशन में शामिल सभी कर्मियों को सलाम करता हूं, जो उनके धैर्यपूर्ण प्रयासों और सभी आवश्यक कौशल का उपयोग करने के लिए कई दिनों तक चला।

इस पोस्‍ट के साथ एक मुस्‍कुराती हुई स्‍माइली के साथ डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने लिखा हर भारतीय को गर्व महसूस हो रहा है! मैं भी बहुत खुश हूं। साथ ही पीएम मोदी और सीएम धामी को अपनी पोस्‍ट टैग भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+