तेजस्वी सूर्या ने शिवसेना के उद्धव गुट को बताया 'वसूली सेना', कहा- ये हो गए अवसरवाद के शिकार

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि शिवसेना के एक धड़े की राष्ट्रवाद के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है।

Maharashtra News: भाजपा ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे वाले धड़े 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' पर जमकर हमला बोला है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि शिवसेना के एक धड़े की राष्ट्रवाद कोई प्रतिबद्धता नहीं है। जबकि उन्होंने शिवसेना के दूसरे धड़े जिसके साथ खुद बीजेपी है का बखान किया। भाजयुमो अध्यक्ष ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए कहा कि भाजपा शिंदे गुट के साथ है और उनके नेतृत्व में देश के लिए काम कर रही है।

Tejashwi Surya

भाजपा ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे वाले धड़े की जमकर आलोचना की है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि शिवसेना का एक धड़ा अवसरवाद की राजनीति का शिकार हो गया है। राष्ट्रवाद के प्रति उसकी कोई प्रतिबद्धता नहीं है। वे 'वसूली' सेना बन गए हैं। असली शिवसेना बीजेपी के साथ है और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में देश के लिए काम कर रही है।

बीजेपी की ओर से ये टिप्पणी ऐसे वक्त में आई जब निर्वाचन आयोग ने शिवसेना को दोनों गुटों के अलग नाम और चुनाव चिन्ह अलग कर दिए हैं। इससे पहले शिंदे और उद्धव गुटों के बीच असली शिवसेना को दावे की होड़ मची थी। वहीं एक बार फिर से भाजयुमो मे इसे हवा दी है। तेजस्वी सूर्या ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया है।

करियर बचाने में जुटे कांग्रेस नेता- तेजस्वी सूर्या

इसके साथ ही तेजस्वी ने कांग्रेस को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भारत जोड़ी यात्रा कर्नाटक में विफल रही। महाराष्ट्र में इसका असर नहीं होगा। अगर राहुल गांधी एक गंभीर राजनेता होते या उनकी पार्टी गंभीर होती तो वे एचपी या गुजरात चुनावों के लिए तैयार होते। भारत जोड़ी यात्रा कांग्रेस और उनके नेताओं के करियर को बचाने का करने का एक असफल प्रयास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+