'शाह मुझे खत्म करने आ रहे', उद्धव ठाकरे ने BJP के हिंदुत्व को लेकर RSS प्रमुख से पूछे सवाल

Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे बीजेपी और महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर लगातार हमलावर हैं। महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच वार पलटवार का दौर जारी है। इस बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दावे के साथ बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि एकनाथ शिंदे के सीएम होने के बाद मुंबई से सारे प्रोजेक्ट गुजरात गए हैं।

इसी के साथ ठाकरे ने अपने बयान में बीजेपी के हिंदुत्व को लेकर आरएसएएस प्रमुख मोहन भागवत से भी सवाल पूछे। साथ ही कहा कि उनकी लड़ाई महाराष्ट्र की लूट के खिलाफ है।

Uddhav Thackeray

कई योजनाएं गुजरात गई-उद्धव ठाकरे

पूर्वी महाराष्ट्र के रामटेक शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिंदे के कहने पर मुंबई का आर्थिक केंद्र गुजरात ले जाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमित शाह उन्हें और शरद पवार को खत्म करने के लिए दिल्ली से आ रहे हैं।

'हमारी लड़ाई महाराष्ट्र की लूट के खिलाफ'

उद्धव ठाकरे ने कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री था, तो क्या आपने एक भी खबर सुनी कि यहां से कोई परियोजना गुजरात गई? पिछले ढाई साल में जब से यह मिंडे (शिंदे) मुख्यमंत्री बने हैं, बहुत सारे उद्योग गुजरात चले गए हैं। सब कुछ गुजरात ले जाया जा रहा है। मुंबई का आर्थिक केंद्र भी गुजरात ले जाया गया है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि हमारी लड़ाई महाराष्ट्र की लूट के खिलाफ है।"

उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि पिछले दो सालों में महाराष्ट्र परियोजनाओं और उद्योगों को हासिल करने में विफल रहा। ठाकरे ने अमित शाह पर उन्हें और एनसीपी (एससीपी) नेता शरद पवार को 'खत्म' करने का भी आरोप लगाया।

'क्या आप भाजपा के हिंदुत्व से सहमत हैं?'

शिवसेना यूटीबी प्रमुख ठाकरे ने आरएसएस प्रमुख से सवाल करते हुए कहा, "मोहन भागवत जी क्या आप भाजपा के हिंदुत्व से सहमत हैं? इस भाजपा में गुंडे आ रहे हैं, भ्रष्ट लोग आ रहे हैं। क्या आप इससे सहमत हैं? अमित शाह मुझे और शरद पवार को खत्म करने आ रहे हैं, क्या आप हमें खत्म होने देंगे? केवल मेरे लोग ही मुझे खत्म कर सकते हैं, अमित शाह नहीं।"

उन्होंने आगे कहा कि,"अगर मेरे लोग मुझे घर बैठने के लिए कहेंगे, तो मैं घर बैठ जाऊंगा, लेकिन अगर दिल्ली से कोई मुझे घर बैठने के लिए कहेगा, तो मेरे लोग उन्हें घर बैठा देंगे। हमारी सरकार आने के बाद मैं महाराष्ट्र में चल रही लूट को रोकूंगा।" इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा कि अमित शाह ने बंद कमरे में बैठक की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं से विपक्ष को विभाजित करने के लिए कहा था।

शाह की बंद कमरे की बैठक का खुलासा

उन्होंने कहा, "हाल ही में नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की थी, जिसमें उन्होंने विपक्ष को विभाजित करने, मुझे और शरद पवार को राजनीतिक रूप से रोकने के लिए कहा था। बंद कमरे में क्यों बोल रहे हैं? उन्हें लोगों के सामने यह बात कहनी चाहिए।"

बता दें कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र विधानसभा में चुनाव होने हैं। भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन महायुति का मुकाबला कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी (SP) गठबंधन महा विकास अघाड़ी से होगा। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे ने 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत का नेतृत्व किया, जिससे शिवसेना में विभाजन हो गया। बाद में ठाकरे को मुख्यमंत्री पद और अपने पिता बाल ठाकरे द्वारा स्थापित पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। शिंदे ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+