उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे में कौन है ज्यादा अमीर? एक भाई की सालाना कमाई उड़ा देगी होश
Uddhav-Raj Thackeray net worth: महाराष्ट्र की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच, ठाकरे बंधुओं- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित अन्य नगर निगम चुनावों के लिए गठबंधन कर लिया है। 20 साल के अंतराल के बाद, ये दोनों नेता अब एक चुनावी मंच पर साथ उतरने वाले हैं। बुधवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ब्रदर्स ने इस गठबंधन का ऐलान किया।
दो दशक बाद ठाकरे बंधुओं का यह पुनर्मिलन का लक्ष्य ठाकरे परिवार के "अंतिम गढ़" बीएमसी यानी मुंबई महानगरपालिका पर अपने राजनीतिक वर्चस्व को बचाना है। बीएमसी चुनाव के लिए, दोनों भाइयों ने सालों पुराने सभी गिले-शिकवे भुला दिए हैं।

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने कहा कि हम दोनों भाईयों की सोच एक है और अब कभी अलग नहीं होंगे। दोनों भाइयों के साथ आने के बाद महाराष्ट्र खासकर मुंबई में राजनीतिक समीकरण बदल चुका है। हालांकि आगामी बीएमसी चुनाव में ये जोड़ी हिट होगी या नहीं ये 16 जनवरी 2026 को काउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं मशहूर ठाकरे परिवार के दोनों बेटों यानी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे में ज्यादा अमीर कौन है?
Uddhav thackeray net worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं उद्धव ठाकरे?
उद्धव ठाकरे ने 2020 में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में कुल संपत्ति लगभग 125 करोड़ रुपये घोषित की थी, जबकि उन पर करीब 15.5 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज थीं।
उद्धव ठाकरे की संपत्ति में बांद्रा स्थित पैतृक निवास 'मातोश्री', उसके पास बना मातोश्री-2 और कर्जत का एक फार्महाउस शामिल है। संपत्ति विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा समय में अकेले 'मातोश्री' की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है।
उद्धव ठाकरे कितनी करते हैं सलाना कमाई?
उद्धव ठाकरे की आय के प्रमुख स्रोत शेयरों में निवेश से मिलने वाला लाभांश, पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में पेंशन-भत्ते और निजी निवेश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी वार्षिक आय लगभग 2 करोड़ रुपये मानी जाती है और बीते पांच वर्षों में उनकी कुल संपत्ति में बड़ी वृद्धि का अनुमान है।
राज ठाकरे कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
राज ठाकरे की कुल संपत्ति सार्वजनिक चुनावी हलफनामों के अनुसार लगभग 16-17 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी संपत्ति में मुंबई में आवासीय मकान, जमीन, बैंक जमा, शेयर-निवेश और लग्ज़री कारें शामिल हैं। राज ठाकरे की आय के मुख्य स्रोत पार्टी से जुड़ी गतिविधियाँ, निवेश से होने वाली कमाई और अन्य व्यावसायिक आय मानी जाती है। उन पर सीमित देनदारियां भी दर्ज हैं, जबकि उनकी संपत्ति उद्धव ठाकरे की तुलना में कम बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications