कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में अभी से जुटा महाराष्ट्र, बनाए जा रहे हैं चाइल्ड कोविड केयर सेंटर
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में अभी से जुटा महाराष्ट्र सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को कर रही ये तैयारी बनाए जा रहे हैं चाइल्ड कोविड केयर सेंटर
मुंबई, 7 मई: देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बहुत बुरी तरह से प्रभावित है। कई विशेषज्ञों ने इस लहर के जारी रहते हुए ही ये भी कह दिया है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। ऐसी आशंका है कि कोविड की तीसरी लहर बच्चे को ज्यादा प्रभावित कर सकती है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी की सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र सरकार राज्य में चाइल्ड कोविड केयर सेंटर स्थापित कर रही है। जिससे अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है और बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं तो उसका इन सेंटरों की मदद से सामना किया जा सके।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी जानकारी
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि हम बच्चों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के प्रकोप से बचाने के लिए महाराष्ट्र में बाल कोविड केंद्र और एक बाल चिकित्सा टास्क फोर्स की स्थापना कर रहे हैं। टोपे ने कहा, ऐसी आशंका कई एक्सपर्ट ने जताई है कि तीसरी लहर छोटे बच्चों और किशोरों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चों के लिए अलग वेंटिलेटर बेड और दूसरे चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता होती है, ऐसे में हम खुद को अभी से इसके लिए तैयार करना चाहते हैं। इसीलिए चाइल्ड कोविड केयर सेंटर बना रहे ।

बच्चों को इलाज के लिए चाहिए अलग इंतजाम: टोपे
राजेश टोपे ने कहा कि अगर किसी बच्चे को कोरोना हो जाता है, तो वे अकेले नहीं रह सकता है। मां को बच्चे के साथ वहां रहना पड़ेगा, ऐसे में अलग तरह के बेड की जरूरत होगी वहीं वेंटिलेटर भी अलग होंगे। राजेश टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर लंबी चर्चा हुई है और अभी ये इसकी तैयारी करने का फैसला लिया गया है।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी आएगी: एक्सपर्ट
केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने कहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर भी आएगी, ये निश्चित मानिए। कई विशेषज्ञों ने कहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा घातक हो सकती है। इसकी एक वजह ये भी है कि बुजुर्ग और 18 साल से ज्यादा के लोगों वैक्सीन दी जा रही है लेकिन बच्चों के लिए अभी कोरोना की वैक्सीन नहीं बन पाई है।












Click it and Unblock the Notifications