उद्धव ठाकरे खेमे को मिलेगा नया चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम, ECI को दिए ये 3 विकल्प

मुंबई के अंधेरी ईस्ट (Andheri East) उपचुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के खेमे ने चुनाव आयोग को अपनी नई पार्टी के नाम के तौर पर तीन विकल्प दिए हैं। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग को उद्धव ठाकरे की ओर से पार्टी के नाम के तौर पर पहली प्राथमिकता शिव सेना बालासाहेब ठाकरे जबकी दूसरी प्राथमिकता के तौर पर उद्धव बाला साहेब ठाकरे दिया है। साथ ही उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के तौर पर त्रिशूल को पहले विकल्प के तौर पर चुनाव आयोग को दिया है। दूसरे विकल्प के लिए पार्टी ने उगता सूरज दिया है।

uddhav

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आज अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। उद्धव ठाकरे आज दोपहर में यह बैठक करेंगे जबकि शिंदे शाम को यह बैठक करेंगे। गौर करने वाली बात है कि शिवसेना को अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह धनुष-तीर 1989 में मिला था, इससे पहले पार्टी तलवार, कवच, नारियल का पेड़, रेलवे इंजन, कप-प्लेट जैसे चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही थी। चुनाव आयोग ने शनिवार को शिवसेना पार्टी के चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया है। दोनों ही गुटों को कहा है कि वह तीन नाम और चुनाव चिन्ह का विकल्प चुनाव आयोग को दें, जिसमे से एक नाम व चुनाव चिन्ह उन्हें आवंटित किया जाएगा।

जिस तरह से शिवसेना के बीच खुलकर बगावत हुई और एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार का गठन किया। उसके बाद दोनों ही गुट शिवसेना पर अपना दावा ठोक रहे हैं। इस पूरे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अपने अंतरिम आदेश में दोनों गुटों से कहा है कि वह अपनी पार्टी का नया नाम और चुनाव चिन्ह चुनें और तीन विकल्प आयोग को दें। दोनों ही गुटों को नया नाम और चुनाव चिन्हें आवंटित किया जाएगा। फिलहाल के लिए शिवसेना और धनुष तीर को चुनाव आयोग ने फ्रीज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+