Airport पर ₹10 में चाय, ₹20 में नाश्ता, पुणे एयरपोर्ट पर शुरु हुए उड़ान यात्री कैफे का रेट-कार्ड हो रहा वायरल
Pune Udaan Yatri Cafe: एयरपोर्ट पर चीजों के मंहगे दाम के कारण सामान्य यात्रियों को एक कप चाय खरीदने के लिए चार बार सोचना पड़ता है। लेकिन पुणे एयर पोर्ट पर ऐसी शुरूआत हुई है जिसकी बदौलत यात्री बिना किसी टेंशन के खाने-पीने की वस्तुएं दिल खोल कर खरीद सकते हैं।
दरअसल, हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए पुणे एयरपोर्ट पर "उड़ान यात्री कैफे" शुरू किया गया है। पुणे एकयपोर्ट पर खुले इस कैफे में चाय, पानी और नाश्ते के दाम इतना कम है कि यात्री सुनकर अचंभित हो रहे हैं।

पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए शुरू किए बए इस उड़ान यात्री कैफे कई तरह के किफायती चीजें उपलब्ध हैं। यह पहल उन यात्रियों के लिए वरदान है जो अपनी उड़ान से पहले बजट के अनुकूल खाने की सामग्री एयरपोर्ट पर तलाश कर रहे हैं।
Airport पर ₹10 में चाय, ₹20 में नाश्ता
पुणे एयरपोर्ट पर खुले उड़ान यात्री कैफे में चाय मात्र 10 रुपये की है। इसके अलावा वड़ा पाव, कॉफी, समोसे और मिठाई सहित विभिन्न प्रकार के स्नैक्स के लिए 20 रुपये रखी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रेट-कार्ड
इतना ही नहीं पुणे एयरपोर्ट पर शुरू हुए उड़ान यात्री कैफे का रेट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेट कार्ड देखकर यूजर्स खुश और आश्चर्यचकित होकर कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
उड़ान यात्री कैफे शुरू करने का क्या है उद्देश्य?
उड़ान यात्री कैफ़े का उद्घाटन उड़ान योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य सभी के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुलभ और आनंददायक बनाना है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को इस उड़ान यात्री कैफे की शुरूआत की।
क्या अन्य किसी एयरपोट पर हैं ये उड़ान यात्री कैफे?
मंत्री मुरलीधरन ने बताया कि पुणे से पहले कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में ये कैफे पहले से है और मुंबई हवाई अड्डे पर जल्द ही इसे लॉच किया जाएगा।
उड़ान यात्री कैफे- किफायती खाद्य सामान, यात्रा आसान
आज पुणे हवाई अड्डे @aaipunairport पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा स्थापित "उड़ान यात्री कैफे" का शुभारंभ माननीय नागर विमानन एवं सहकारिता राज्य मंत्री, श्री @mohol_murlidhar जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर… pic.twitter.com/EhOPHgIKeQ
— Airports Authority of India (@AAI_Official) April 28, 2025
पुणे एयरपोर्ट से हर साल कितने यात्री कर रहे यात्रा?
गौरतलब है कि पुणे एयरपोर्ट में बीते कुछ सालों में यात्रियों की संख्या में खासी वृद्धि देखी गई है। ये पुणे एयरपोर्ट हर दिन लगभग 200 उड़ानों का प्रबंधन कर रहा है और सालाना लगभग नौ मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहा है।
नए टर्मिनल की शुरूआत की गई
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाल ही में 52,000 वर्गमीटर के नए टर्मिनल की शुरूआत की गई है। जिसमें 34 चेक-इन डेस्क और 25 डिजी यात्रा कियोस्क हैं, जिसका उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को बढ़ाना है। पुराने टर्मिनल का पुनर्विकास भी चल रहा है, जिसमें 14 अतिरिक्त चेक-इन डेस्क शामिल होंगे और इसकी वार्षिक क्षमता में 10-15 लाख की वृद्धि होगी।
हवाई अड्डे के विस्तार से न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार हुआ है, बल्कि इसकी परिचालन क्षमता भी बढ़ी है। हाल के आंकड़ों के अनुसार कार्गो संचालन में 8.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यात्री यातायात में 10.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications