मुंबई के मलाड में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से दो श्रमिकों की हुई मौत
Mumbai Malad news: मुंबई के मलाड इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मलाड के गोविंद नगर इलाके में दोपहर के 12:10 बजे हुआ। जब मजदूर 20 मंजिला इमारत की साइट पर काम कर रहे थे। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान रामलाल यादव (45) और श्याम सिंह (38) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और मुंबई में काम कर रहे थे। घटना के समय साइट पर कुल 10 मजदूर काम कर रहे थे। अन्य आठ मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस कर रही पूछताछ
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती जांच में निर्माण सामग्री की क्वालिटी पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा मुआवजा देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications