आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर बनाए लड़कियों के अश्लील वीडियो, विरोध करने पर पीटा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जब आया था, तो कई एक्सपर्ट्स ने इसके गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी, जो अब सच साबित होने लगी है। ताजा मामला महाराष्ट्र के पालघर से सामने आया है। वहां पर दो युवकों ने ऐसा कांड किया, जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए।
हैरानी की बात ये है कि दोनों आरोपी पुलिस अधिकारी के बेटे हैं। वो काफी वक्त से गलत काम कर रहे थे, लेकिन अब उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पूछताछ में जो बातें बताई, वो परेशान करने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी AI की मदद लड़कियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाते थे। इसके बाद वो उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। उनके बारे में जब दो लड़कियों को पता चला, तो वो हैरान रह गईं। साथ ही पुलिस के पास मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक की उम्र 19 साल जबकि दूसरे की 21 साल है। वो दोनों पुलिस अधिकारी के बेटे हैं, जो मुंबई में कार्यरत हैं। उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों ने पहले आरोपियों का विरोध किया, लेकिन वो उग्र हो गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जिस पर उन्होंने अर्नाला समुद्री पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। ऐसे में उनकी टीम ने कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही, साथ ही डिजिटल सबूतों को भी इकट्ठा किया जा रहा।
महाराष्ट्र का पहला मामला
वैसे AI कई सेक्टर में इंसानों की मदद कर रहा, लेकिन बहुत से लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे। माना जा रहा कि महाराष्ट्र में ये अपने आप का पहला मामला है।
एक लाख से ज्यादा फोटो बनाए
हाल ही में आई एक खबर के मुताबिक AI का उपयोग करके कुछ लोगों ने एक लाख से ज्यादा न्यूज तस्वीरें तैयार कीं। इसके बाद इसको बेचा गया। जिन लोगों ने इसे तैयार किया, उन्होंने 100 क्रेडिट पैक की कीमत 30 अमेरिकी डॉलर रखी। इसमें ज्यादातर यूजर रूस से थे।












Click it and Unblock the Notifications