ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पिता को बड़ी राहत, इस मामले में मिली अग्रिम जमानत

IAS Pooja Khedkar News: विवादित ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खडेकर के पिता दिलीप खेडकर को बड़ी राहत मिली है। पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को 26 जुलाई को पुणे के एक सेशन कोर्ट ने भूमि विवाद में किसानों को बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी।

आईएएस अधिकारी की मां मनोरमा खेडकर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, यह मामला तब दर्ज किया गया था, जब एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बहस करते हुए बंदूक लहराती नजर आ रही थीं।

Pooja Khedkar father

पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ दर्ज केस

दिलीप खेडकर और उनकी पत्नी मनोरमा के साथ पांच अन्य लोगों पर पौड़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 144 (घातक हथियार से लैस होकर गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 147 (दंगा) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

इस वजह से मिली अग्रिम जमानत

एडवोकेट सुधीर शाह ने बताया कि अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि हत्या के प्रयास का आरोप मनोरमा खेडकर पर लगाया गया था ना कि दिलीप खेडकर पर। उन्होंने कहा कि दिलीप खेडकर के खिलाफ अपराध जमानती प्रकृति के हैं।

इस शर्त के साथ मिली जमानत

वकील सुधीर शाह ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.एन. मारे ने जमानत याचिका को इस शर्त के साथ स्वीकार किया कि दिलीप खेडकर मामले में गवाहों से संपर्क नहीं करेंगे, उन्हें प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे और जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे।

जानिए कौन हैं दिलीप खेडकर?

बता दें कि आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर भी सिविल सेवा में थे। वो महाराष्ट्र कैडर में आईएएस अधिकारी थे, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। मालूम हो कि खेडकर वंजारी समुदाय से आते हैं, जो महाराष्ट्र के प्रभावशाली ओबीसी समूहों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+